आस्था का महापर्व शारदीय नवरात्रि कल 26 सितंबर (Shardiya Navratri 26 september 2022) से शुरू हो रहा है।
इस साल अश्विन माह की प्रतिपदा तिथि से देवी मां की पूजा पूरे 9 दिन की जा सकेगी। नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री देवी की पूजा होती है। सभी मंदिरों में माता की आराधना की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंदिर सज धज कर तैयार हैं। इस साल अश्विन नवरात्रि बेहद खास मानी जा रही है। इसका कारण है नवरात्रि के पहले दिन शुभ योग का संयोग बन रहा है साथ ही इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा। देवी का ये वाहन शुभ संकेत लेकर आता है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि में देवी के वाहन का विशेष महत्व होता है। मां के आगमन और प्रस्थान की सवारी पूरे देश और जनता पर शुभ-अशुभ असर डालती है। इस साल माता का आगमन सोमवार को हो रहा है। कहते हैं जब नवरात्रि की शुरुआत रविवार या सोमवार से होती है, तब मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर भक्तों के बीच आती हैं। इस साल मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर जाएंगी।
मां के हाथी पर सवार होने के संकेत
जानकार कहते हैं की देवी जब हाथी पर सवार होकर पृथ्वी पर आती हैं तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। मां दुर्गा के हाथी पर सवार होने का संकेत है कि देश में अधिक वर्षा होती हैं, इससे अच्छी फसल होने के आसार बढ़ जाते हैं। अन्न के भंडार खाली नहीं होते। प्रकृति का संतुलन बना रहता है। शास्त्रों में हाथी को बुद्धि, ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक माना गया है।
आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि पर क्या खास योग बन रहे
नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा से जातक की हर बाधा दूर हो जाती है। इस बार शारदीय नवरात्रि के पहले दिन दो बेहद शुभ योग का संयोग बन रहा है, मान्यता है इन योग में शक्ति की आराधना करने से व्यक्ति के भाग्य खुल जाते हैं।
25 सितंबर 2022, 09.06 AM- 26 सितंबर 2022, 08.06 AM
शुक्ल योग महत्व: शुक्ल योग में किया हर कार्य बिना बाधा के पूर्ण होता है।
इस योग में जातक की मंत्र साधना सिद्ध होती है।ब्रह्म योग- 26 सितंबर 2022, 08.06 AM - 27 सितंबर 2022, 06.44 AM
ब्रह्म योग महत्व: ब्रह्म योग में हर बाधा को दूर करने की क्षमता होती है। इस योग में देवी दुर्गा की पूजा करने से शत्रुओं का सामना करने की अद्भुत शक्ति प्राप्त होती है।
यह भी मान्यता हैं की पूजा पाठ के अलावा देवी दुर्गा के कुछ चमत्कारी मंत्र हैं, नवरात्रि के दिनों में अपनी मनोकामना के अनुसार इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में खुशियां आती हैं। साथ ही सभी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती हैं।
सुयोग्य जीवन साथी के लिए
माता रानी के इस सिद्ध मंत्र से सुंदर और सुयोग्य जीवन साथी पाने की इच्छा पूरी होती है।
पत्नीं मनोरमां देहि नोवृत्तानुसारिणीम्। तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥
-
गुणवान और शक्ति बढ़ाने के लिए
कहा जाता है कि नवरात्रि में इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति गुणवान और शक्तिशाली बनता है।

सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्ति भूते सनातनि। गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोऽस्तु ते।।
-
जीवन में प्रसन्नता के लिए
जीवन में खुशियां चाहते हैं तो नवरात्रि में इस सिद्ध मंत्र का जप करें।
प्रणतानां प्रसीद त्वं देवि विश्वार्तिहारिणि। त्रैलोक्यवासिनामीडये लोकानां वरदा भव।।
-
आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए
आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नवरात्रि में माता के इस सिद्घ मंत्र का जप करें।
दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तोः। सवर्स्धः स्मृता मतिमतीव शुभाम् ददासि।।
-
संतान सुख के लिए
संतान सुख पाना चाहते हैं, तो नवरात्रि में इस मंत्र का जप करें।
सर्वाबाधा वि निर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भवष्यति न संशय॥

संकट से बचने के लिए
नवरात्रि में देवी दुर्गा के इस मंत्र का जप करें। इससे जीवन की सभी समस्याएं खत्म हो सकती है।
शरणागतदीनार्तपरित्राणपरायणे। सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।।
-
ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए
ऐश्वर्य से भरपूर जीवन जीना चाहते हैं, तो मां दुर्गा के इस सिद्ध मंत्र का जप करें।
ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः। शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै।।
-
मोक्ष प्राप्ति के लिए
मोक्ष प्राप्ति के लिए नवरात्रि में देवी के इस मंत्र का जप करें।
सर्वस्य बुद्धिरुपेण जनस्य हृदि संस्थिते। स्वर्गापवर्गदे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।
-
सभी सिद्धियों की प्राप्ति के लिए
नवरात्रि के इस मंत्र के जाप से सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है।
दुर्गे देवि नमस्तुभ्यं सर्वकामार्थसाधिके। मम सिद्धिमसिद्धिं वा स्वप्ने सर्वं प्रदर्शय।।

आकर्षण शक्ति बढ़ाने के लिए
कहा जाता है कि माता रानी के इस सिद्ध मंत्र से व्यक्ति में आकर्षण क्षमता आ जाती है, जिससे आप अपनी बातों और व्यक्तित्व से लोगों को आकर्षित करने में कामयाब हो सकते हैं।ॐ महामायां हरेश्चैषा तया संमोह्यते जगत्, ज्ञानिनामपि चेतांसि देवि भगवती हि सा। बलादाकृष्य मोहाय महामाया प्रयच्छति।।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें