Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: पर्यटक स्वागत केन्द्र पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, अब 27 को होंगे पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम

सोमवार, 26 सितंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में रविवार को  पर्यटक स्वागत केंद्र छत्री रोड पर धार्मिक व देशभक्ति गीतों आधारित डांस, गायन , मिमिक्री व इंस्ट्रुमेंटल धुनों की मनमोहक प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन गिरीश मिश्रा व सिंगर मुकेश आचार्य ने किया। 
गौरतलब है कि  पर्यटक स्वागत केन्द्र पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के निर्देश व डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कल 27 सितम्बर मंगलवार को विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर बाहर से आए हुए कलाकार व स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 
इन्होंने दी प्रस्तुति 
पर्यटक स्वागत केंद्र पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम सरगम म्यूज़िकल ग्रुप व संचालन कर रहे सिंगर मुकेश आचार्य, प्रियंका मिश्रा, सुरभि मिश्रा, संगीता श्रीवास्तव, नवीन सिनोरिया गिटार, प्रशांत शाक्य बांसुरी, विनय सिनोरिया, आनन्द रावत,  मनोज, अजय शाक्य, पार्थ शर्मा, हिमानी शर्मा, हिमांशु राठौर, अजय शाक्य, सूर्यकांत भार्गव, कनिका सिकरवार, , धर्मेंद्र साहू, रामसत्य त्रिवेदी, सन्ध्या गोयल, शिवराज डांस ग्रुप, पंकज श्रीवास्तव, रोहित शाक्य , ओम ठाकुर,  अंतरिक्ष शर्मा, आदि ने डांस व गीत गाए। 
कल मनेगा विश्व पर्यटन दिवस 
विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर कल 27 सितम्बर को पर्यटक स्वागत केंद्र पर ग्वालियर से राजा मान सिंह तोमर विश्वविद्यालय के सितारवादक  दीपांशु शर्मा, अभिषेक सारस्वत की सुगमसंगीत में जुगलबंदी, डॉ गौरी प्रिया ग्रुप द्वारा नाट्य वाटिका की प्रस्तुति के साथ चुने हुए स्थानीय कलाकारों द्वारा गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129