Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका अच्छी खबर: अटल सागर लबालव, 346.25 मीटर में होता है फुल, आज सुबह तक भरा 346.05 मीटर, पिछली साल आज ही के दिन था जल स्तर 345.75 मीटर

रविवार, 4 सितंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
Shivpuri शिवपुरी। संभाग के चार जिले शिवपुरी, भिंड, ग्वालियर, दतिया की फसलों के साथ शिवपुरी के लोगों के लिए जल दायनी अटल सागर मड़ीखेड़ा डेम लवालब हो गया हैं। वर्षा ऋतु की कागजी विदाई करीब आ रही हैं जिसके चलते जल संसाधन महकमा नदी और डेम पर चौकस निगाह रखते हुए उसे फुल करने में जुटा हैं। हालाकि अभी बारिश हुई तो यह रणनीति में बदलाव कर डेम के गेट खोले जा सकेंगे, जल निकासी भी संभव होगी। लेकिन इसके पहले आसमान साफ देखते हुए मड़ीखेड़ा डेम के सभी गेट रविवार को बंद रहे। डेम के पूरा जल स्तर 346.25 मीटर रहता है जिसके मुकाबले डेम फुल होने में केवल चंद फासले दूर रह गया हैं। आज सुबह 8 बजे जल स्तर 346.05 मीटर दर्ज किया गया। जबकि पिछली साल की बात करें तो आज की तारीख तक डैम 345.75 मीटर भरा था। 
डेम का पूरी तरह भर जाना एक अच्छी खबर हैं और आने वाली जल आश्रित फसलों को मड़ीखेड़ा का पानी प्रोटीन की तरह ऊर्जा प्रदान करता है। 
आज की डेम की स्थिति ये थी सुबह
अटल सागर बांध
सिंध परियोजना मड़ीखेड़ा शिवपुरी
दिनांक - 04/09/22
समय - सुबह 8 बजे
डब्ल्यूएल - 346.05/
एफआरएल। 346.25 मी.
एल.सी.- 820.93/834.83Mcum (98.33%)
रेन फॉल
(दैनिक) (संचयी
00 मिमी। 759mm
रेन गेज स्टेशन
#क्यूमेक्स औसत में प्रवाह। पिछले 24 घंटे में सुबह 8 बजे से सुबह 8 बजे तक:
#कुल : 181.013 क्यूमेक्स
#आउटफ्लो:
पी/एच 72 घंटे/क्यू 135.42 क्यूमेक्स
उकैला नहर - 04.00 क्यूमेक्स
गेट के माध्यम से - 1.433
 #बांध में जल: 40.16
  क्यूमेक्स
 पिछले साल डब्ल्यूएल - 345.75 मी।
एल. सी. - 800.22mcum
(95.85%)








कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129