Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका शोक: नहीं रहे वरिष्ठ भाजपा नेता अजय जुनेजा जूली, बेटे रोहित के आने पर अंतिम यात्रा 5 सितंबर की सुबह 8 बजे

रविवार, 4 सितंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर के चर्चित और वरिष्ठ भाजपा नेता अजय जुनेजा जूली का हृदयाघात से निधन हो गया। नगर के विष्णु मंदिर के पीछे उनके निवास से अंतिम यात्रा मुक्तिधाम 5 सितंबर की सुबह 8 बजे जायेगी। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके अभिन्न मित्र ओमी जैन उनके निवास पर गए और शोक प्रकट किया। ओमी से उनकी मित्रता भाजपा के उद्भव के समय से रही हैं। भाजपा नेता स्वर्गीय विनोद गर्ग तोडू से भी उनकी खासी मित्रता थी। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर हैं। 
बेटे के आने पर होगा अंतिम संस्कार
भाजपा नेता ओमी जैन और धेयवर्धन शर्मा ने बताया की जुली जी का अंतिम संस्कार उनके बेटे रोहित के मुंबई से आने के बाद किया जाएगा। 
शर्मा ने कहा की पिछले चार दशक से पार्टी को सेवाएं देते रहे अजय जुनेजा भाजपा के जिला पदाधिकारी भी रहे और मेरे बाद युवा मोर्चा के शिवपुरी के जिले के अध्यक्ष भी रहे थे। समकालीन होने के नाते मित्रवत भाव था अतःएक मित्र की दुनिया से आकस्मिक विदाई मन को कष्ट देने वाली है। ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें और प्रभु श्री जुनेजा जी को अपने चरणों में स्थान दे। भारतीय जनता पार्टी परिवार के लिए भी यह अपूरणीय क्षति है।








कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129