Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका लो कर लो बात: कांग्रेस का पोस्टर बार, 5 दिन में दूसरे पोस्टर को लेकर बखेड़ा, नाराज गिर्राज शर्मा बोले, भारत जोड़ो यात्रा की बातें छोड़ो कॉन्ग्रेस तोड़ो यात्रा शुरू हो जाएगी

शनिवार, 24 सितंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले में 26 सितंबर को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा निकलेगी लेकिन तब तक कांग्रेस को तोड़ने की लगातार कोशिश सामने आ रही हैं। पोस्टर वार में कांग्रेसी एक दूसरे को आइना दिखाने से बाज नहीं आ रहे। पांच दिन के बाहर दो बार ऐसे हालात बन चुके हैं जिसमें पोस्टर से गायब नेताओं को लेकर प्लाले में तूफान आ चुका हैं। आइए देखिए कब क्या हुआ।
शनिवार को गिराज शर्मा की फेसबुक वाल...
कांग्रेस नेता गिर्राज शर्मा ने आज एक पोस्टर का फोटो टैग करते हुए वॉल पर लिखा हैं की, जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी भारत जोड़ो यात्रा की जगह कांग्रेस तोड़ो यात्रा का अभियान शुरु कर दिया है। प्रोटोकॉल के तहत जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस का फोटो जैसे लगाया है, वैसे ही महिला कांग्रेस का फोटो इस बैनर में नहीं है। लोगों इसको गौर से देखो महिला कांग्रेस कमेटी भी एक कांग्रेस की कड़ी है और  पूर्व विधायक एवं भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक जिला अध्यक्ष रामजी लाल कुशवाहा का भी कोई फोटो नही लगा। बैनर पर न एनएसयूआई, न यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस के किसी भी अध्यक्ष का फोटो बैनर पर नहीं है इससे भारत जोड़ो यात्रा की बातें छोड़ो कॉन्ग्रेस तोड़ो यात्रा शुरू हो जाएगी। जय हिंद जय भारत जय कांग्रेस।
इसके पहले जिलाध्यक्ष की फोटो को लेकर मचा था घमासान
इसके कुछ दिन पहले जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा की पोस्टर से गायब फोटो को लेकर वाला मचा था। हालाकि शनिवार के फोटो में श्री प्रकाश शर्मा जी नजर आ रहे हैं। पहले वाले पोस्टर से शर्मा नदारद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129