शिवपुरी। जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन आज नगर शिवपुरी मैं गुना चुंगी नाका कार्यालय से विरसा मुंडा पार्क करोंदी तक किया गया जिसमे हजारों कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा जिलाअध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के नारों के साथ आम नागरिकों कोयात्रा का महत्व बताया गया। यात्रा में जिला संगठन प्रभारी श्रीमती रश्मि पंवार, शहर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, पूर्व विधायक हरिवल्लब शुक्ला, गणेश गौतम, जिला संयोजक रामजी लाल कुशवाह सहित समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, नपा के पार्षद सहित महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, एन.एस.यू.आई, महिला पिछड़ा वर्ग के जिलाअध्यक्ष व हजारों कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह जानकारी महा सचिव चंद्रकांत शर्मा (मामा) ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें