Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका धर्म: रोहिणी, दिल्ली में हो रही श्रीमद् भागवत कथा से पहले डीजेजेएस ने निकाली कलश यात्रा

रविवार, 11 सितंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
दिल्ली। डीजेजेएस द्वारा कलश यात्रा निकाल कर समाज को शाश्वत भक्ति से जुड़कर आंतरिक शांति का संदेश दिया गया।
डीजेजेएस द्वारा 12 से 18 सितंबर 2022 को डीडीए ग्राउंड, ब्लॉक A, बंसल भवन के सामने, पेट्रोल पंप के पीछे, सेक्टर 16, रोहिणी, दिल्ली में होने वाली श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ करने हेतु 11 सितंबर 2022 को रोहिणी क्षेत्र के सेक्टर 16 एवं 17 में कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी (संस्थापक एवं संचालक, डीजेजेएस) की शिष्या साध्वी आस्था भारती जी, सुप्रसिद्ध कथाव्यास, कथा का वाचन करेंगी। विशाल संख्या में शिष्यों ने कलश को शीश पर धारण कर इस कलश यात्रा में भाग लिया।  
कलश यात्रा में जाग्रत-आत्माओं की प्रार्थनाओं व उनकी दिव्य तरंगों के माध्यम से वातावरण में शांति और एकता का संदेश दिया गया। डीजेजेएस का उद्देश्य है विश्व में शांति की स्थापना करना। और यह उद्देश्य प्रत्येक हृदय में ब्रह्मज्ञान की शाश्वत विधि द्वारा शांति स्थापित कर के ही यथार्थ किया जा सकता है। एक जाग्रत आत्मा में ही दूसरों को जगाने व विश्व में शांति की स्थापना करने की शक्ति होती है। हमारी मौजूदा सभी समस्याओं का जनक है – अनियंत्रित मन। जिसका एकमात्र समाधान है ब्रह्मज्ञान, क्योंकि ब्रह्मज्ञान की ध्यान साधना द्वारा ही अनियंत्रित मन को नियंत्रित किया जा सकता है। शास्त्रों में स्पष्ट वर्णन है कि समय के पूर्ण गुरु ही व्यक्ति को ब्रह्मज्ञान प्रदान करने का सामर्थ्य रखते हैं। 
निःसंदेह, आध्यात्मिक रत्नों को लिए, डीजेजेएस द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सभी उम्र के वर्गों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी। 
रोहिणी, दिल्ली के निवासियों को उनकी व्यस्त दिनचर्या से कथा के लिए समय निकालकर लाभान्वित होने की प्रेरणा प्रदान करने में कलश यात्रा कारगर सिद्ध हुई। आशा है कि यह कथा सब के लिए सुख व शांति का स्रोत सिद्ध होगी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129