खनियाधाना। जिले के पिछोर अनुविभाग के नया चौराहा पर रातों रात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की प्रतिमा बिना अनुमति लिए स्थापित कर दी गई है। बुधवार की सुबह लोगों ने चौराहा देखा तो यहां प्रतिमा स्थापित मिली। बगैर अनुमति लिए यहां प्रतिमा लगाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले 2 सितंबर को पिछोर के बाचरौन चौराहे पर भी ठीक इसी तरह रात को अवंति बाई लोधी की प्रतिमा लगा दी गई थी। जिसे लेकर खासा हंगामा मचा था। पिछोर विधानसभा में अवैध रूप से महापुरुषों की प्रतिमा रखने की परंपरा बन गई है, इसी परंपरा के देखते हुए हुए पिछोर क्षेत्र में आधा दर्जन महापुरुषों की प्रतिमा अवैध रूप से स्थापित कर दी है। बीती रात पिछोर के नया चौराहा पर अज्ञात लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की प्रतिमा कुछ अज्ञात लोगों ने रात्रि में अंधेरे का लाभ उठाकर की। बिरसा गुंडा की प्रतिमा को अवैध रूप से स्थापित कर दिया और फोटो सेशन भी कर करने लगे। जबकि कुछ लोग यहां जाकर माल्यार्पण भी कर आए। प्रतिमा लगी देख हलचल मच गई। जानकारी प्रशासन और पुलिस तक पहुंची तो आला अधिकारी चौराहे पर जा पहुंचे जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित होने लगे।
मालूम हो कि बीते दिनों पिछोर के अलग अलग हिस्सों में भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं, आदमकद प्रतिमा को रख दिया गया हैं जबकि यहां प्रतिमा लगाने के लिए न तो किसी प्रकार की परमिशन ली गई और न ही पहले से कोई ज्ञापन ही दिया गया था। एकाएक रातोंरात आदमकद प्रतिमा लाकर रख दी गई और उस पर माला भी पहना दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें