शिवपुरी। जिले में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा राष्ट्रपिता"मोहन दास करम चंद गांधी "महात्मा गांधी जी की जन्म जयंती पर जिले के मतदान केंद्र सेक्टर मंडलम ब्लॉक स्तर पर गांधी चौपाल का आयोजन 2 अक्टूबर से 30 जनवरी शहीद दिवस तक किया जायेगा। जिसमे ग्राम ग्राम में देश प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला अपराध, किसानों पर हो रहे अत्याचार के साथ ही समाज में फैलाई जा रही नफरत के खिलाफ ग्राम वासियों को बताया जायेगा। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस से प्राप्त आदेशानुसार जिला महासचिव चंद्रकांत शर्मा मामा ने दी है। गांधी चौपाल में समस्त कांग्रेस जन सम्मलित होंगे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें