Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका धर्म: शिवपुरी में पहली बार हुआ राधा अष्टमी का भव्य आयोजन, वृंदावन से आए कलाकार

रविवार, 4 सितंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। राधा रानी सेवा समिति द्वारा शिवपुरी में पहलिबार राधा अष्टमी का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन पर्व पर नगर के हृदय स्थल माधव चौक पर एक विशाल पंडाल लगाकर पुष्प  मालाओं, विद्युत की रंगारंग सजावट कर पूर्ण विधि-विधान से श्री राधा कृष्ण की विशाल प्रतिमाओं की स्थापना की गई। दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारा प्रारंभ किया गया जो रात्रि तक जारी रहा। शाम 6 बजे वृंदावन के कलाकारों द्वारा संगीत मय रासलीला का आयोजन किया गया। जिसका आनंद नगर के हजारों धर्म प्रेमी नर नारियों द्वारा लिया। रात्रि 8 बजे के बाद समिति द्वारा स्थापित राधा कृष्ण की आकर्षक मूर्तियों के समक्ष महाआरती का भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ इसमें शहर की हजारों महिला पुरुषों बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा आरती की। महाआरती के उपरांत प्रसाद का भी वितरण किया गया।समिति के आयोजक मंडल के सदस्यों द्वारा शिवपुरी में पहली बार भव्यता एवं विशालता के साथ राधा अष्टमी के कार्यक्रम संपन्न हुए। कार्यक्रम की सफलता में अपना प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग देने वाले समस्त जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन, विद्युत मंडल, यातायात प्रभारी व पत्रकार बंधुओ के साथ समिति के सदस्यों एवं धर्म प्रेमियों द्वारा उपस्थित होकर,  सहभागी रहने वाले समस्त सहयोगियों का ह्रदय से समिति ने आभार व्यक्त किया है।








कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129