शिवपुरी। शहर में आज मानसून की जोरदार बरसात से शहर पानी पानी हो गया। एक बार फिर से शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। प्राइवेट बस स्टैंड से फिजिकल को जोड़ने
वाला मार्ग बंद हो गया है। नाला सड़क से ऊपर बहने लगा है। इधर बैंक कॉलोनी गांधी नगर से होकर नाला ऊपर आ गया।
बैंक कॉलोनी के घरों में पानी भर गया है। मध्यांचल बैंक के अधिकारी राम बाबू राम पंडित के घर में पानी भर गया है। आसपास के लोगों के घरों में भी पानी भर गया है।
यही हाल मंगल कॉलोनी में शुरू हो गया है। पुलिस ने एहतियातन प्राइवेट बस स्टैंड की तरफ जाने वालेरास्ते को बंद कर दिया है। कुछ अन्य इलाकों में भी जहां जरा सी बारिश में विकराल रूप से पानी भरता है वहां भी पानी भर गया है। शहर में कई इलाके पानी भरने से परेशानी में आ गए हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें