Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका: मानव दुर्व्यापार के अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं युवा: एसपी राजेश सिंह चंदेल

सोमवार, 26 सितंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने किया जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ 
शिवपुरी। महिला थाना पुलिस प्रशासन शिवपुरी के द्वारा नोडल चाइल्ड लाइन के सहयोग से  मानव दुर्व्यापार के अपराधों की रोक थाम हेतु जन जागरूकता अभियान का आयोजन दिनांक 26/09/22 से 04/10/22 तक किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी टीआई पूनम सविता ने बताया कि मानव दुर्व्यापार के अपराधों की रोकथाम हेतु जन जागरूकता अभियान की शुरूआत आज शिवपुरी के हैप्पी डेज विद्यालय में एक कार्यशाला एव भाषण प्रतियोगिता आयोजित कर की गई जिसके मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्रीमान राजेश सिंह चंदेल जी थे विशेष अतिथि के तौर पर सौरभ भार्गव सिटी समन्वयक नोडल चाइल्डलाइन उपस्थित थे। कार्यशाला में मुख्यातिथि श्री राजेश सिंह चंदेल पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने बच्चों से सीधा संवाद करते हुए बताया की 
क्या है मानव तस्करी- व्यक्ति को डरा कर, बलप्रयोग कर, दोषपूर्ण तरीके भर्ती करने, परिवहन करके शरण मे रखने की गतिविधि मानव तस्करी की श्रेणी में आती है। जिसमें अधिकता बच्चों एव महिलाओं की होती है कहीं जगह बच्चों का अपहरण कर उनको बंधुआ मजदूरी करना, देह व्यापार में लगाना एवं भीख  मंगवाना आदि कामों में लगाकर उनका शोषण किया जाता है अगर कहीं भी यात्रा के दौरान या फिर किसी भी शहर में, फैक्ट्री में, जोख़िम भरे स्थान पर किसी भी जगह आपको ऐसा कोई बालक या फिर बालिका दिखाई दे तो अवश्य नजदीक थाने या डायल 100 या फिर महिला हेल्पलाइन 1090 एव 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर बताएं।
साथ ही माननीय पुलिस अधीक्षक ने क़ानून की जानकारी भी दी-  "मानव तस्करी (रोकथाम संरक्षण और पुनर्वास) विधेयक 2016" के बारे में भी समझाया गया जिसमें बताया कि मानव तस्करी को लेकर सरकार ने तस्कर की सजा दो गुना का प्रावधान के साथ ही इसकी सुनवाई हेतु विशेष अदालत भी बनाई। साथ ही  बताया कि इस पूरे मामले में बालक बालिका की पहचान पूर्णता गोपनीय रहेगी और उसको उसका अधिकार दिलाना हम सबकी जिम्मेदारी है। सभी को पीपीटी के माध्यम से मानव तस्करी रोकथाम हेतु जागरूकता  जानकारी साझा की एव सुनहरे पंख विषयक वीडयो भी दिखाई 
महिला थाना प्रभारी टीआई पूनम सविता के  बताया कि मानव तस्करी को लेकर इस पूरे मामले में पीड़िता को न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक प्रताड़ना भी झेलनी पड़ती है। और इसमें बच्चे परेशान होकर नई बीमारी से संक्रमित हो जाता है।
सौरभ भार्गव सिटी समन्वयक नोडल चाइल्ड लाइन ने कहा कि अपना उद्देश्य होना चाहिए कि ऐसे पीड़ित बालक बालिका को कहीं हम देखे तो तुरंत चाइल्ड लाइन 1098 पर कॉल कर इसकी जानकारी अवश्य दे उस बच्चे का सही पुनर्वास हो एवं बच्चों को उनका पूरा अधिकार मिले और इस तरह की अवैध गतिविधियों पर पूरी नजर रखी जानी चाहिए। जिससे कि बच्चों के साथ कुछ गलत घटनाएं ना हो। ये हम सभी की जिम्मेदारी है साथ ही बताया कि अगर यात्रा के दौरान और कहीं पर आपको असंरक्षित बालक बालिका दिखाई दे तो डायल 100 महिला हेल्पलाइन 1090 या  चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर अवश्य बताएं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मानव तस्करी रोकथाम में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे एव चयनित प्रथम द्वतिया एव तृतीय स्थान प्राप्त कर्ताओ को समानित भी किया गया एव मानव दुर्व्यवहार जैसे संगठित अपराधों को ना स्वयं करने की एवं इसकी जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना देने की शपथ भी ली गई अंत मे आभार प्रदर्शन विद्यालय प्राचार्य श्री विनय श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य अंजू शर्मा , प्राचार्य विनय श्रीवास्तव , कार्यक्रम अधिकारी जाकिर  खान , रेखा पाठक , महिला थाना स्टाफ HC रहीस खान, HC कल्पना शर्मा, C दिव्या तोमर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एव विद्यालय स्टाफ उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129