Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: सभी महिलाओं को समाजिक कार्य में आगे बढाएं व जरूरतमंदों की मदद करें : नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा

शुक्रवार, 23 सितंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित
शिवपुरी। सभी महिलाओं को सामाजिक कार्य में आगे बढाना चाहिए और जो जरुरत मंद है, गरीब लोग हैं, उनकी हम कैसे मदद कर सकते है, उनकी सहायता कर सकते है इस बारे मे भी कार्य करना चाहिए। प्रत्येक महिला में उद्यमिता के गुण और मूल्य होते हैं। यदि वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र हों तो महिलाएं निर्णय प्रक्रिया में बड़ी भूमिका अदा कर सकती हैं। जब हम नारी को शिक्षित करते हैं तो न केवल दो परिवारों बल्कि दो पीढ़ियों को शिक्षित करते हैं। यह बात नगर पालिका अध्योक्ष गायत्री शर्मा ने सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महिला मोर्चा की बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में कही। यह कार्यक्रम संगठन की महिला मोर्चा अध्यक्ष शुभ्रा शर्मा अध्यक्षता में आयोजित की गई। 
विशिष्ठ अतिथि मुकेश तिवारी प्रदेश अध्यमक्ष अभा ब्राह्मण महासभा संगठन ने महिलाओं के समाजिक कार्य के प्रति रुझान को सराहा और उनसे आगे बढकर और भी सामाजिक कार्य करने को कहा। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रदेश महामंत्री  अमित भार्गव ने मंच के माध्यम से सभी महिलाओं से कहा कि जब हमारी सभी बहने आगे बढकर कोई सामाजिक कार्य करती है तो समाज मे एक जागरुकता आती है। ब्राह्मण समाज की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष व कार्यक्रम की अध्य क्षता कर रहीं शुभ्रा शर्मा ने कहा कि जब महिलाएं आगे बढती है तो सारे समाज में एक नई मिसाल बनती है और उनको देखकर और भी महिलाओं में कुछ अच्छा कार्य करने की इच्छा शक्ति बढती है इसलिए हर महिला को अपनी योग्यता और अपनी काबिलियत को पहचानना होगा। हर महिला मे कोई ना कोई प्रतिभा छुपी होती है बस जरुरत है तो सिर्फ उससे खुद को समझने की और अपनी काबिलियत को पहचानने की।   कार्यक्रम में ममता शर्मा, प्रियंका शर्मा, संध्या शर्मा, सविता शर्मा, दीपिका शर्मा, रीतू शर्मा, प्रियंका शर्मा, वंदना तिवारी, रूबी शर्मा, अंजू शर्मा, करिश्मा गौड़, शशि प्रभा शर्मा, सोनम वाजपेयी, प्रियंका चतुर्वेदी, प्राची शर्मा, पूजा शर्मा, श्रद्धा पाठक, प्रिया कटारे सहित संगठन के सदस्य मौजूद रहे।  
सेवा पखवाड़े के तहत घर-घर पहुंचाया जल संरक्षण का संदेश
गांव-गांव चला जल बचाने की जागरूकता का महा अभियान
शिवपुरी में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत शुक्रवार को जिले भर के गांव में जल संरक्षण और जल संचयन का पत्रक बांटकर जन जागरूकता महा अभियान चलाया गया। गांव के लोगों को पानी की कीमत और आने वाली पीढ़ी के लिए उसकी उपयोगिता बताई गई।
भाजपा जिला मंत्री व कार्यक्रम प्रभारी मनीष अग्रवाल ने मंडल मायापुर के विभिन्न गांवों में पहुंचकर पानी का महत्व बताया व जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने एक सुर में कहा वो जल संरक्षण में अपना पूर्ण समर्पण देंगे।  ग्रामीणों को बताया कि दैनिक प्रयोग में वो जल को सीमित मात्रा में प्रयोग करेंगे। चाहे वो पौधे सींचना हो, वाहन धोना हो या फिर जल का छिड़काव करना हो। उनको राज्य सरकार की ओर से जल संवर्द्धन और कैच द रेन जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। पानी का संचयन करने के लाभों से परिचित कराया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश राय, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय लाल यादव, अमर सिंह, उदय भान सिंह, पवन लोधी, सोनू सिंह, सुखवंत सिंह सहित स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129