Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: CM शिवराज ने दो दो मंत्रियों को सौंपा जिलों का प्रभार, तुलसी सिलावट और भूपेंद्र सिंह को शिवपुरी, भिंड, शाजापुर और रायसेन का प्रभार

मंगलवार, 6 सितंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
Bhopal। भोपाल। प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने आज दो दो मंत्रियों का समूह बनाकर उन्हें अलग अलग जिलों का प्रभार सौंपा हैं। योजनाओं की जमीनी हकीकत का रिएलिटी चेक करने के लिए मंत्री सौंपे गए जिलों में जायेंगे। बेहतर से लेकर बदतर स्थिति की समीक्षा करेंगे। दोषी अधिकारियों पर एक्शन भी करेंगे। रिपोर्ट ऊपर देंगे। लेकिन खास बात ये हैं की मंत्रीयों को ये प्रभार सिर्फ 17 सितंबर पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरु हो रहे मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 31 अक्टूबर तक ही दिया गया हैं, उसके बाद जो जिस जिले के मंत्री हैं उसी को देखेंगे। 
किसको किस जिले की मिली कमान
श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया उषा ठाकुर - विदिशा, कटनी, नीमच
*तुलसी सिलावट, भारत सिंह कुशवाह - भिंड, शिवपुरी, शाजापुर, रायसेन
*नरोत्तम मिश्रा, सुरेश धाकड श्योपुर, सीधी, बैतूल
*गोपाल भार्गव, ओमप्रकाश सखलेचा- आगर मालवा, खंडवा, सिंगरौली, झाबुआ
*विजय शाह, प्रद्युम्न सिंह तोमर मंडला, अनूपपुर, उमरिया
*जगदीश देवड़ा, इंदर सिंह परमार - ग्वालियर, बुरहानपुर, हरदा
* बिसाहू लाल सिंह, रामखेलावन पटेल- धार, रतलाम, मंदसौर
*भूपेंद्र सिंह, मीना सिंह - अशोक नगर, मुरैना, सतना, शहडोल
*प्रेम सिंह पटेल, ओपीएस भदोरिया निवाड़ी, पन्ना, - नरसिंहपुर
*कमल पटेल, गोविंद सिंह राजपूत - देवास, दमोह, उज्जैन
* बृजेंद्र सिंह यादव राजवर्धन सिंह दत्तीगांव- जबलपुर, छिंदवाड़ा, राजगढ़, बालाघाट
*विश्वास सारंग, बृजेंद्र प्रताप सिंह- सिवनी, छतरपुर,
खरगोन
*अरविंद भदौरिया, रामकिशोर कावरे- डिंडोरी, गुना, अलीराजपुर, रीवा
*प्रभु राम चौधरी, मोहन यादव टीकमगढ़, होशंगाबाद, इंदौर, बड़वानी
*महेंद्र सिंह सिसोदिया हरदीप सिंह डंग- भोपाल, सीहोर, दतिया, सागर
मंत्रियों के बनाए चार समूह
पहला समूह, सरकारी योजनाओं के सौ फीसदी सेच्युरेशन की प्लानिंग देखेगा। जिसमें नरोत्तम मिश्रा, प्रभुराम चौधरी, विश्वास सारंग, कमल पटेल, बिसाहू लाल सिंह, भारत सिंह कुशवाह, रामखेलावन पटेल शामिल हैं। 
दूसरा समूह, मप्र स्थापना दिवस के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेगा। जिसमें 
भूपेन्द्र सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, ऊषा ठाकुर, मीना सिंह, राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव, हरदीप सिंह डंग शामिल हैं।
तीसरा समूह, मंत्रियों द्वारा जिलों में किए जाने वाले कार्यो की रूपरेखा बनाएगा। जिसमें गोपाल भार्गव, गोविन्द सिंह राजपूत, तुलसी सिलावट, विजय शाह, जगदीश देवड़ा शामिल हैं। 
चौथा समूह, पीएम के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा की प्लानिंग करेगा। इसमें बृजेन्द्र प्रताप सिंह, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, मोहन यादव, प्रेम सिंह पटेल शामिल हैं। 
ये हैं 17 सितंबर पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरु हो रहे मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में योजनाओं की सूची










कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129