Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: #kolkata_BJP_का _ममता_बनर्जी_सरकार_के_खिलाफ_हल्ला बोल, छावनी बना कोलकाता

मंगलवार, 13 सितंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
कोलकाता। kolkata। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को नाबन्न अभियान के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच राज्य के कई क्षेत्रों में जमकर झड़प देखी गई। इधर, पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई में भाजपा के कई बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पश्चिम बंगाल में बीजेपी के मार्च के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कई जगह पर पुलिस, टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई। पुलिस ने मार्च निकाल रहे नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु  अधिकारी, सांसद लोकेट चटर्जी, राहुल सिन्हा आदि को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कोलकाता में मार्च रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में इजाफा किया है। कोलकाता की सीमाओं की घेराबंदी की गई। बैरिकेड्स के जरिए राजधानी जाने वाले रास्तों को रोका गया। भाजपा के प्रदेश प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि राज्य की पुलिस टीएमसी कैडर की तरह बर्ताव कर रही है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि सचिवालय तक मार्च के लिए उन्हें इजाजत नहीं दी गई थी। भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार की भ्रष्ट गतिविधियों के खिलाफ प्रदर्शन की बात कही हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129