PM Narendra Modi: देशभर में आज 14 सितंबर को हिंदी दिवस (Hindi Diwas) मनाया गया। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सहित देश के कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें हिंदी आकर्षित करती है. उन्होंने आज सुबह ट्वीट कर कहा, ‘हिन्दी ने विश्वभर में भारत (India) को एक विशिष्ट सम्मान दिलाया है। इसकी सरलता, सहजता और संवेदनशीलता हमेशा आकर्षित करती है। हिन्दी दिवस पर मैं उन सभी लोगों का हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने इसे समृद्ध और सशक्त बनाने में अपना अथक योगदान दिया है।’गृह मंत्री अमित शाह ने भी हिंदी दिवस पर दीं शुभकामनाएं
गृह मंत्री अमित शाह ने भी हिंदी दिवस पर देशवासियों को शुभकामाएं दीं। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया, उन्होंने कहा कि राजभाषा हिंदी राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोती है। हिंदी सभी भारतीय भाषाओं की सखी है। मोदी सरकार हिंदी सहित सभी स्थानीय भाषाओं के समानांतर विकास हेतु प्रतिबद्ध है। हिंदी के संरक्षण व संवर्धन में योगदान देने वाले महानुभावों को नमन करता हूं। सभी को 'हिंदी दिवस' की शुभकामनाएं।
राहुल गांधी ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी हिंदी दिवस पर शुभकामना संदेश दिया। उन्होंने भी ट्वीट करते हुए कहा, "भाषा, भाव से बनती है, सभी भाषाएं ख़ूबसूरत हैं और उनका आपसी ताल-मेल ही हमारे देश की विविधता और संस्कृति को दर्शाता है। आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें