Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका डिफरेंट: शादी में बाराती ने मांगा दूसरा रसगुल्ला, नहीं दिया तो चले चाकू, छूरियां, 1 की मौत,12 घायल

गुरुवार, 27 अक्टूबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
आगरा। शादी ब्याह में अकसर झगड़े होने की बात सामने आई हैं लेकिन अब रसगुल्ले को लेकर झगड़ा खूनी फसाद में बदल जाने की खबर ने परेशान कर डाला। दरअसल आगरा में खंदौली निवासी व्यापारी वकार के दो बेटों जावेद और राशिद की शादी एत्मादपुर निवासी उस्मान की बेटियों जैनब और साजिया से होनी थी। बारात आई और जब बारातियों को खाना खिलाया जा रहा था तभी एक बाराती ने एक रसगुल्ला लेने के बाद एक और रसगुल्ला मांगा लेकिन काउंटर पर खड़े वेटर ने कहा- सबको एक-एक ही मिलेगा। बस इसी बात पर मुहबाद शुरू हो गया। बाराती घराती आमने-सामने हो गए। कुर्सी, चाकू, प्लेट्स, चम्मच, छुरी, कांटा जिसके हाथ जो लगा वह चलने लगा। एक रसगुल्ले के कारण हुए इस झगड़े में चाकू लगने से बारात में आए 20 साल के लड़के सनी की मौत हो गई। 12 लोग घायल हो गए। घटना के बाद बारात बिना शादी के ही लौट गई। मृतक सनी के चाचा इमरान ने बताया कि समय से हम बारात लेकर विनायक भवन पहुंच गए थे। बारात पहुंचते ही खाना शुरू करा दिया गया। एक से डेढ़ घंटे में आधी बारात खाना खाकर वापस जा चुकी थी। चूंकि, लोकल का मामला था तो सभी घर जाना चाहते थे निकाह के लिए कुछ खास रिश्तेदार और दूल्हे के दोस्त ही रुके थे।
दोनों दुल्हन परिवार सहित फरार
मृतक सनी के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है। मृतक सनी के चाचा काले ने आरोप लगाया कि उपद्रवियों ने महिलाओं के साथ भी बदसलूकी की है। साथ ही उनके गहने लूट ले गए हैं। मामला दर्ज होने के बाद दुल्हन का पूरा परिवार फरार हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129