Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: शा कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में युवा उत्सव का आयोजन 15 व 17 को

शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर के श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में युवा उत्सव का आयोजन सत्र 2022-23 में होने जा रहा हैं। 
म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार इस वर्ष भी शा. कन्या महाविद्यालय शिवपुरी को जिला स्तरीय युवा उत्सव हेतु अधिकृत किया गया है। युवा उत्सव के अंतर्गत दिनांक 15/10/2022 एवं 17.10.2022 को महाविद्यालयीन युवा उत्सव का आयोजन महाविद्यालय में किया जा रहा है जिसमें दिनांक 15.10.2022 को रंगोली, एकलगान, समूहगान, एकल नृत्य, समूह नृत्य तथा दिनांक 17.10.2022 को ऑन स्पाट पेंटिंग प्रतियोगिता, वाद विवाद वक्तृत्व कला, प्रश्नमंच एवं नाटक प्रतियोगिता महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए रखी गई हैं। इन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त छात्राऐं दिनांक 20.10.2022 एवं 21.10.2022 को आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेंगी।
प्राचार्य डॉ. एन. के. जैन एवं युवा उत्सव प्रभारी डॉ. ज्योत्स्ना सक्सेना ने संयुक्त रूप से बताया कि महाविद्यालयीन एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी कर ली गई है एवं इस हेतु विभिन्न समितियां बना दी गई हैं। युवा उत्सव में भाग लेने की इच्छुक छात्राऐं अपने नाम संबंधित प्रतियोगिता प्रभारी को नोट करा सकती है एवं नियमों की जानकारी प्राप्त कर सकती है। सूचना पटल पर भी नियम चस्पा कर दिये गये है। छात्राऐं युवा उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर कार्यक्रम की गरिमा बढायें।

 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129