Responsive Ad Slot

Latest

latest

1 नवंबर को मनेगा प्रदेश का स्थापना दिवस, निकलेगी प्रभात फेरी, शाम को भी होंगे कार्यक्रम

सोमवार, 31 अक्टूबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय से मिले निर्देशानुसार आज 1 नवम्बर को मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी ने बताया कि कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह से मिले निर्देशानुसार आज 1 नवंबर 2022 को प्रातः 7 बजे तात्याटोपे समाधि स्थल से प्रभातफेरी निकाली जाएगी। जिसमें जन अभियान परिषद एव समस्त महाविद्यालय एव विद्यालय के छात्र छात्राए शामिल होंगी। प्रभातफेरी तात्याटोपे समाधि स्थल से राजेश्वरी मन्दिर के पास से प्रारम्भ होकर गुरुद्वारा चौक, माधव चौक, कोर्ट रोड होते हुए वापिस तात्याटोपे समाधि स्थल पर समाप्त होगी। मध्यप्रदेश दिवस कार्यक्रम को भव्यता पूर्ण मनाने के लिए शाम 5 बजे मानस भवन में मध्यप्रदेश के विकास के संबंध में व्याख्यान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मध्यप्रदेश से संबंधित एव जागरूकता से सम्बंधित सम सामायिक विषयो पर नृत्य तथा देशभक्ति से सम्बंधित गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। स्थापना दिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129