Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: गुजरात में हाल ही में 2 करोड़ की लागत से रिपेयर 6 दिन पहले जनता के लिए खोला गया 765 फीट लम्बा 140 साल पुराना मोरबी का केबल सस्पेंशन ब्रिज 400 लोगों के साथ टूटकर नदी में गिरा, 60 की मौत

रविवार, 30 अक्टूबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
Gujrat गुजरात। गुजरात में रविवार शाम हाल ही में 2 करोड़ की लागत से रिपेयर 6 दिन पहले जनता के लिए खोला गया 765 फीट लम्बा 140 साल पुराना मोरबी का केबल सस्पेंशन ब्रिज टूट कर नदी में गिर गया। जिससे ब्रिज पर मौजूद करीब 400 लोग मच्छु नदी में जा गिरे। जिनमें से 60 की मौत हो गई जिनमें 25 बच्चे शामिल हैं। ब्रिज टूटा तो लोग 15 फिट गहरी नदी में जा गिरे जबकि कुछ लोग टूटकर लटके ब्रिज में अब भी फसे हुए हैं और सुरक्षित निकालने की गुहार लगा रहे हैं। रेस्क्यू के लिए वायुसेना के 50 गरुड़ कमांडो जाम नगर से वोट सहित रवाना हो गए हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए SDRF और NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं। इसके अलावा कच्छ और राजकोट से तैराकों और 7 दमकल की टीमें रवाना की गई हैं। कंट्रोल रूम और हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। CM भूपेंद्र पटेल खुद मोरबी के लिए रवाना हो गए हैं। जबकि केवड़िया में मौजूद पीएम मोदी भी मोरबी जाएंगे। जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर (02822243300) जारी किया है। इसके अलावा घायलों को इलाज के लिए मोरबी और राजकोट हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा हैं।
दो करोड़ से रिपेयर ब्रिज 25 नवंबर को जनता के लिए खुला 6 दिन बाद ही जमीदोंज
यह पुल पिछले 6 महीने से बंद था। हाल ही में करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से इसकी मरम्मत का काम पूरा किया गया था। दिवाली के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को इसे आम लोगों के लिए खोला गया था। मोरबी का यह सस्पेंशन ब्रिज 140 साल से भी ज्यादा पुराना है और इसकी लंबाई करीब 765 फीट है। यह सस्पेंशन ब्रिज गुजरात के मोरबी ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक धरोहर है। इस ब्रिज का उद्घाटन 20 फरवरी 1879 को मुंबई के गवर्नर रिचर्ड टेम्पल ने किया था। यह उस समय लगभग 3.5 लाख की लागत से बनकर तैयार हुआ था। उस समय इस पुल को बनाने का पूरा सामान इंग्लैंड से ही मंगाया गया था।
राजा इसी पुल से दरबार जाते थे
ब्रिज का निर्माण मोरबी के राजा प्रजावत्स्ल्य सर वाघजी ठाकोर की रियासत के दौरान हुआ था। उस समय राजा राजमहल से राज दरबार तक जाने के लिए इसी पुल का इस्तेमाल करते थे। राजशाही खत्म होने के बाद इस पुल की जिम्मेदारी मोरबी नगर पालिका को सौंप दी गई थी। लकड़ी और तारों से बना यह पुल 233 मीटर लंबा और 4.6 फीट चौड़ा है। इसके बाद इस पुल का कई बार रेनोवेशन किया जा चुका है। हाल ही में दिवाली से पहले इसके मरम्मत का काम 2 करोड़ की लागत से किया गया था। ब्रिज के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी ओरेवा ग्रुप के पास है। इस ग्रुप ने मार्च 2022 से मार्च 2037 यानी 15 साल के लिए मोरबी नगर पालिका के साथ एक समझौता किया है। ग्रुप के पास ब्रिज की सुरक्षा, सफाई, रखरखाव, टोल वसूलने, स्टाफ का प्रबंधन है।
ब्रिज पर क्षमता से ज्यादा लोग हुआ हादसा
ब्रिज की क्षमता करीब 100 लोगों की थी, लेकिन रविवार को छुट्टी होने के चलते इस पर करीब 500 लोग जमा थे। यही हादसे की वजह बना। मोरबी के भाजपा सांसद मोहन कुंडारिया ने बताया कि ब्रिज टूटने से जहां लोग गिरे, वहां 15 फीट तक पानी था। कुछ लोग तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन कई लोग झूले पर अटके रहे। इन्हें बाहर निकाला जा रहा है। 
मंत्री श्रीमंत सिंधिया ने जताया दुख
गुजरात के मोरबी में मच्छू नदी पर बने पुल के गिरने की दुःखद घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।
*-यशोधरा राजे सिंधिया*
कांग्रेस ने भाजपा पर कसा तंज
इधर, हादसे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है। कांग्रेस ने कहा कि 'चुनाव की जल्दबाजी में भाजपा ने पुल को लोगों के लिए जल्दी खोल दिया। राहुल गांधी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा- गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे की खबर बेहद दुःखद है। ऐसे मुश्किल समय में मैं सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की हर संभव सहायता करें और लापता लोगों की तलाश में मदद करें। इसके अलावा दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने भी घटना को दुखद बताया।
ली जानकारी
PM मोदी ने CM पटेल से हादसे की जानकारी ली। गृह मंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया है। उन्होंने CM भूपेंद्र पटेल से घटना की जानकारी ली और मृतकों के आश्रितों को दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता देने का ऐलान किया। CM पटेल ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है। पटेल ने भी मृतकों के आश्रितों को 4 लाख और घायलों को 50 हजार देने की घोषणा की।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129