Responsive Ad Slot

Latest

latest

शा कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में 20 एवं 21 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित

बुधवार, 19 अक्टूबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में 20 एवं 21 अक्टूबर 2022 को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन होने जा रहा हैं। म०प्र० शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिला स्तरीय युवा उत्सव के लिए इस महाविद्यालय को अधिग्रहित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 20 एवं 21 अक्टूबर 2022 को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
जिला स्तरीय युवा उत्सव का उदघाटन दिनांक 20 अक्टूबर 2022 को श्रीमती गायत्री शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य एवं श्री शैलेष अवस्थी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवपुरी के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न होगा।
जिला स्तरीय युवा उत्सव का समापन दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को प्रहलाद भारती उपाध्यक्ष पाठय पुस्तक निगम म०प्र० के मुख्य आतिथ्य एवम राजू बाथम जी भाजपा जिलाध्यक्ष के विशिष्ट आतिथ्य एवं जिलाधीश श्री अक्षय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा।
महाविद्यालय स्तर पर आयोजित युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त छात्राऐं दिनांक 20 एवं 21 अक्टूबर 2022 को आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव मे भाग लेंगी। जिला स्तरीय युवा उत्सव में दिनांक 20 अक्टूबर को पेटिंग प्रतियोगिता वाद विवाद, परिचर्चा, प्रश्नमंच एवं नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा एवं दिनांक 21 अक्टूबर को रंगोली, एकल गान, समूह गान, एकल नृत्य व समूह नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्राचार्य डॉ. एन. के. जैन एवं युवा उत्सव प्रभारी डॉ. ज्योत्स्ना सक्सैना ने संयुक्त रूप से बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन हेतु महाविद्यालय द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। छात्राऐं अधिक से अधिक इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129