
धमाका सबसे पहले: शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर बोगी नंबर इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले नवंबर 2022 से
भोपाल। रेलवे स्टेशन शिवपुरी पर बोगी नंबर के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले नवंबर 2022 से लगाए जाएंगे। इसके साथ साथ गुना, अशोकनगर में भी इलेक्ट्रोनिक डिस्प्ले लगाए जाएंगे। लम्बे समय से यात्रियों की डिमांड थी। जिसे लेकर शिवपुरी में रेल विस्तार के लिए बीते कई सालों से प्रयासरत चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव व्यवसाई विष्णु अग्रवाल आवाज उठाते रहे हैं। आज उन्होंने भोपाल रेल मंडल में बात की तो उन्हे अवगत कराया गया की इलेक्ट्रोनिक डिस्प्ले 28 सितंबर से रेलवे स्टेशन शिवपुरी, गुना, अशोकनगर सहित एक अन्य स्टेशन पर लगाए जाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड को लगाने के लिए वर्क आर्डर प्लेस कर दिया गया है। अक्टूबर माह में दीपावली होने के कारण नवंबर के प्रथम सप्ताह से कार्य शुरू किया जाएगा। अग्रवाल ने कहा की शिवपुरी से कार्य की शुरुआत हो। इस तरह जनता की बहुत पुरानी मांग इसी वर्ष 2022 में पूरी हो जाएगी।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें