Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: आज हुईं प्रतियोगिताएं, जिला स्तरीय युवा उत्सव का समापन 21 अक्टूबर को, बनेंगे आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी के साथ लाएं आधार कार्ड

गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय शिवपुरी में 20 एवं 21 अक्टूबर 2022 को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। म०प्र० शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिला स्तरीय युवा उत्सव के लिए इस महाविद्यालय को अधिग्रहित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 20 एवं 21 अक्टूबर 2022 को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन हो रहा है।
जिला स्तरीय युवा उत्सव का उदघाटन दिनांक 20 अक्टूबर 2022 को श्रीमती गायत्री शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में हुआ।उन्होंने कहा की संस्कृति और रितिरिवाजो के साथ वाद्य यंत्रों के बारे में आज की युवा पीढ़ी को जानने की जरूरत हैं। शिक्षा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा की एक समय इस तरह के उत्सव में शामिल होने की प्रतिस्पर्धा होती थी लेकिन आज युवा मोबाइल में खोते जा रहे हैं ये बात ठीक नहीं। 
हुई प्रतियोगिता आयोजित
आज दिनांक 20.10.2022 को महाविद्यालय में वाद विवाद एवं वक्तृत्व कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजनीति में युवाओं की भागीदारी एवम OTT को सेंसरशिप के दायरे में लाना उचित या नहीं, इन विषयों पर प्रतियोगिता हुई। हिंदी के साथ अंग्रेजी में शानदार प्रस्तुति दी।  जिसमे निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में नगर के वरिष्ठ कलाकारों, साहत्यकारों और पत्रकारों को आमंत्रित किया गया। जिसमें दिनेश वसिष्ठ, विजय भार्गव, ब्रजेश अग्निहोत्री, वरिष्ठ पत्रकार विपिन शुक्ला, बृज दुबे मोजूद रहे। छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य एनके जैन, कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर ज्योत्सना सक्सेना सहित डॉक्टर मुकेश अनुरागी सहित स्टाफ मोजूद था। कल बनेंगे आयुष्मान कार्ड
जिला स्तरीय युवा उत्सव का समापन दिनांक 21 अक्टूबर 2022 को होगा। जिसमें छात्राओं के आयुष्मान कार्ड कॉलेज में ही स्वास्थ्य विभाग तैयार करेगा। छात्राओं से प्राचार्य जैन ने समग्र आईडी, आधार कार्ड लेकर आने की बात कही हैं। इसके अतिरिक्त जागरूकता के लिए कार्यक्रम भी होंगे। इधरकार्यक्रम प्रहलाद भारती उपाध्यक्ष पाठय पुस्तक निगम म०प्र० के मुख्य आतिथ्य एवम राजू बाथम जी भाजपा जिलाध्यक्ष के विशिष्ट आतिथ्य एवं जिलाधीश श्री अक्षय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा। 
महाविद्यालय स्तर पर आयोजित युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त छात्राऐं दिनांक 20 और 21 अक्टूबर 2022 को आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग ले रही हैं। जिला स्तरीय युवा उत्सव में दिनांक 20 अक्टूबर को पेटिंग प्रतियोगिता वाद विवाद, परिचर्चा, प्रश्नमंच एवं नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा एवं दिनांक 21 अक्टूबर को रंगोली, एकल गान, समूह गान, एकल नृत्य व समूह नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्राचार्य डॉ. एन. के. जैन एवं युवा उत्सव प्रभारी डॉ. ज्योत्स्ना सक्सैना ने संयुक्त रूप से बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन हेतु महाविद्यालय द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। छात्राऐं अधिक से अधिक इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129