Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: प्रधानमंत्री 22 अक्टूबर धनतेरस पर 10 लाख कर्मियों के भर्ती अभियान रोजगार मेला का करेंगे शुभारंभ

शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
पश्चिम मध्य रेल, भोपाल मण्डल
पहले चरण में 75,000 नई नियुक्तियां की जाएंगी
*नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे
भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान - रोजगार मेला - का शुभारंभ करेंगे। पहले चरण में 75,000 नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार, सभी मंत्रालय और विभाग मिशन मोड में स्वीकृत पदों की मौजूदा रिक्तियों को भरने की दिशा में काम कर रहे हैं। 
 देश भर से चयनित नए कर्मियों को भारत सरकार के 38 मंत्रालयों/विभागों में नियुक्त किया जायेगा। नवनियुक्त कर्मी विभिन्न स्तरों पर सरकार में शामिल होंगे, जैसे समूह-ए, समूह-बी (राजपत्रित), समूह-बी (अराजपत्रित) और समूह-सी। जिन पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं, उनमें केंद्रीय सशस्त्र बल कार्मिक, उप निरीक्षक, कांस्टेबल, एलडीसी, स्टेनो, पीए, आयकर निरीक्षक, एमटीएस तथा अन्य शामिल हैं। यह भर्ती प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। ये भर्तियां, मंत्रालयों और विभागों द्वारा मिशन मोड में या तो स्वयं या यूपीएससी, एसएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड जैसी भर्ती एजेंसियों के माध्यम से की जा रही हैं। शीघ्र भर्ती के लिए, चयन प्रक्रियाओं को सरल और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया गया है।           
रानी कमलापति स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 285 नव नियुक्त कर्मी शामिल होंगे
इस अवसर पर दिनांक 22.10.2022 को रानी कमलापति स्टेशन पर प्रातः 11.00 बजे आयोजित कार्यक्रम में रेलवे विभाग सहित सीआरपीएफ, इनकम टैक्स, सशस्त्र सीमा बल, सेंट्रल बैंक, सीजीएसटी एवं कस्टम, डाक विभाग, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ (बीएचईएल) एवं आसाम राइफल्स के  285 नवनियुक्त कर्मियों को आमंत्रित किया गया है।      कार्यक्रम के कवरेज हेतु अनुरोध
उक्त कार्यक्रम के कवरेज हेतु दिनांक 22.10.2022 को सुबह 10.30 तक रानी कमलापति स्टेशन पर (प्लेटफॉर्म नम्बर-1 की तरफ) से पहुंचे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129