अमेरिका। अमेरिका में तीन दिन पहले किडनैप किए गए भारत निवासी पंजाबी परिवार के 4 सदस्यों के शव बरामद हुए हैं। सभी की गोली मारकर हत्या की गई। पुलिस ने एक अधेड़ को गिरफ्तार किया हैं जिस पर पहले भी अगवा करने का केस दर्ज हुआ हैं। पुलिस ने बताया कि मैनुअल सालगाडो पहले इनके ऑफिस में काम करता था। वह पहले भी अपहरण के एक केस में सजा काट चुका है। हालांकि उसने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस को शक है कि परिवार ने उसे नौकरी से निकाला था, कहीं इसी रंजिश की वजह से उसने यह वारदात न की हो।
बता दें की कैलिफोर्निया में तीन दिन पहले अगवा किए गए पंजाबी परिवार के सभी सदस्यों के शव आज बरामद हो गए हैं। इनमें एक 8 महीने की बच्ची भी है। मर्स्ड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने भी इसकी पुष्टि की, उन्होंने घटना को भयानक बताया। इस परिवार का अमेरिका में खुद का ट्रांसपोर्ट बिजनेस है। यह परिवार पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव का रहने वाला है।
चारों को गोलियां मारी
मर्सिड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने कहा कि चारों के शव इंडियाना रोड और हचिंसन रोड के पास एक पार्क मिले। पुलिस के अनुसार, बाग में कुछ मजदूर काम कर रहे थे। इन्होंने सबसे पहले पुलिस को जानकारी दी। इन सभी का बंदूक की नोक पर परिवार का अपहरण किया गया था। अंडरशेरिफ कोरी गिब्सन ने बताया कि अमनदीप और जसदीप को सुबह 8:30 से 8:40 बजे के बीच अपने ऑफिस पहुंचे थे। फुटेज से पता चला कि घटना की रात लगभग 9 बजे जसदीप इमारत के बाहर संदिग्ध जीसस मैनुअल सालगाडो के साथ बातचीत करते दिखाई दिए। दोनों गेट की ओर चल पड़े, जिसमें सिंह आगे चल रहे थे। गिब्सन ने बताया कि संदिग्ध ने एक सफेद बैग ले रखे था उसके बाद उसने एक बंदूक निकाली। फिर चारों को पिकअप ट्रक से ले गया।
3 तारीख को किया था किडनैप
अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि चारों को 3 अक्टूबर को दक्षिण हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से अगवा किया गया था। मर्स्ड काउंटी से सोमवार को 36 साल के जसदीप सिंह, उनकी पत्नी जसलीन कौर (27 साल) और बेटी आरोही (8 महीने) और 39 साल के भाई अमनदीप सिंह को अगवा किया गया था। कैलिफोर्निया पुलिस ने इस मामले में 48 साल के एक शख्स को हिरासत में लिया है। आरोपी ने खुद को मारने की कोशिश भी की। अब उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
पुलिस को इस मामले में लीड जसदीप के ATM के इस्तेमाल से मिली थी। इससे पहले कैलिफोर्निया के फायर अधिकारियों ने बीते सोमवार को मेरेड के बाहर एक ग्रामीण इलाके में अमनदीप सिंह का आग लगा हुआ ट्रक बरामद किया था। पुलिस ने शक जाहिर किया है कि किडनैपर्स ने आग लगाकर सबूत खत्म करने की कोशिश की थी।
भारत के होशियारपुर के टांडा आई खबर तो बुरा हाल
घटना की जानकारी होशियारपुर के टांडा स्थित गांव हरसी पहुंचने के बाद मातम का माहौल है। मां कृपाल कौर और अमनदीप सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों अमेरिका के लिए रवाना हो गए है। कृपाल कौर के अनुसार उनके दो बेटे अमनदीप सिंह और जसदीप सिंह थे। लेकिन दोनों का ही अब कत्ल हो चुका है। उनसे उनके परिवार का सहारा छिन गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें