Responsive Ad Slot

Latest

latest

सपोर्ट वाहिनी आई. टी. बी. पी. करैरा ने नगर में चलाया स्वक्षता अभियान

बुधवार, 12 अक्टूबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
युगल किशोर शर्मा की रिपोर्ट
करैरा। सपोर्ट वाहिनी आई. टी. बी. पी. करैरा जिला- शिवपुरी द्वारा श्री अभय चन्द, सेनानी सपोर्ट वाहिनी के मार्गदर्शन में दिनांक 12.10.2022 को स्थानीय नगर करैरा में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम के तहत  2 अक्टूबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022  तक चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान की कड़ी में चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान सपोर्ट वाहिनी में पदस्थ समस्त अधिकारियों,  अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों द्वारा करैरा नगर के  बस स्टैंड, स्थानीय बाजार एरिया आदि जगहों पर जाकर साफ सफाई की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा केंद्र सरकार के इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित करना था। स्वच्छ भारत अभियान के इस कार्यक्रम के दौरान सपोर्ट वाहिनी के समस्त अधिकारी एवं 90 जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता के प्रति लोगों में स्वच्छ भारत की भावना विकसित करने के लिए प्रेरणात्मक कार्य किया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129