Responsive Ad Slot

Latest

latest

कांग्रेस की गांधी चौपाल का शुभारंभ

रविवार, 2 अक्टूबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले में आम जनता की समस्याओं को जानने और देश-प्रदेश में व्याप्त महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार महिलाओं और किसानों पर हो रहे अत्याचारो के खिलाफ म. प्र कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर शिवपुरी जिले में आयोजित की जाने वाली गांधी चौपाल का शुभारंभ जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा ने आज शहर कांग्रेस की चौपाल के साथ आम जनता से संवाद कर किया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल पूर्व विधायक गणेश गौतम सु श्री इंदु जैन, शिवानी राठौर, विजय सिंह चौहान, आलोक शुक्ला, ओम प्रकाश शर्मा जोली, हरीश खटीक, कमल किशन शाक्य, संजय गुप्ता पप्पू, ललित सेन, विजय बाथम, भोलू सिकरवार, साहिब सिंह कुशवाह, डॉ. एच. पी.जैन, चंद्रकांत शर्मा, आजाद खान, रघुवर दास गोयल, रामकुमार यादव,अर्जुन इकलोदिया, सुरेश कुशवाह, हबीब खान, राजू कोली, महेंद्र यादव,ओ. पी. पांडे, शिव प्रताप सिंह, शांतनु सिंह, अशोक खन्ना, सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। पूरे जिले मैं आज दो अक्टूबर से गांधी चौपाल कार्यक्रम शुरू हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129