Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: नवरात्रे में आयोजित भारतीय परिधान प्रतियोगिता के साथ मेंहदी प्रतियोगिता में भी सपना श्रीवास्तव को मिला प्रथम स्थान

सोमवार, 3 अक्टूबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर में दुर्गा पूजा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का दौर जारी है, जिसमें मातृ शक्ति बढ़ चढ़कर भाग ले रही हैं। इसी क्रम में बीते रोज आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के अंतर्गत उत्कृष्ट स्कूल के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव की धर्मपत्नी सपना श्रीवास्तव ने भारतीय परिधान प्रतियोगिता अंतर्गत केरला प्रदेश का परिधान धारण करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही साथ मेहंदी प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नवदुर्गा के बीच श्रीमती सपना श्रीवास्तव गरबा, डांडिया में भी खूब
अभ्यस्त हो चुकी हैं। भारतीय परिधान प्रतियोगिता एवम मेंहदी प्रतियोगिता में विजेता नंबर वन की उपलब्धि पर मुख्य अतिथि कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी एवं नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने सपना जी को सम्मानित किया। उनकी इस उपलब्धि पर दिनेश गुप्ता मोहन मेडिकल, कविता गुप्ता, पूर्व पार्षद एवम पूर्व जिलाध्यक्ष नीलू शुक्ला, रेनू शर्मा, अवनीत शर्मा, योगेंद्र सिंह तोमर, प्रीति तोमर राजेश ठाकुर, अल्पना ठाकुर, मुकेश अनीता जैन , संतोष  शिवहरे, राजेंद्र राठौर, सुधीर राजोरिया, सतीश शर्मा ने हार्दिक बधाई दी है। मामा का धमाका संपादक विपिन शुक्ला एवम टीम धमाका की ओर से श्रीमती सपना श्रीवास्तव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।







कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129