Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: मोरा पिया मोसे बोलत नाही....मेरे सपनों की रानी कब आएगी....उद्भव उत्सव में शास्त्रीय नृत्य और वेस्टर्न म्यूजिक का फ्यूजन

सोमवार, 31 अक्टूबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
उद्भव उत्सव के तीसरे दिन आयोजित की गई एकल शास्त्रीय नृत्य और इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक की प्रतियोगिता 
ग्वालियर। मोरा पिया मोसे बोलत नाहीं... मैं तो श्याम की दीवानी ..... जैसे बोल के साथ युवतियों ने एकल शास़्त्रीय नृत्य के जरिए अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से सोचने पर मजबूर कर दिया तो वहीं दूसरी ओर बाल संगीतकारों ने इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक के माध्यम से मेरा जूता है जापानी...मेरे सपनों की रानी ... और ये मेरा दिल प्यार का दीवाना की धुन बजाकर लोगों को जमकर थिरकाया। 
ग्रीनवुड उद्भव उत्सव के तीसरे दिन सिंधिया कन्या विद्यालय के सभागार में एकल शास्त्रीय नृत्य और इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। जहां शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ ही म्यूजिक का फ्यूजन देखेने को मिला। 
शास्त्रीय नृत्य ने मोहा मन 
तीन आयु वर्ग के लिए दो श्रेणी में रखी गई इस प्रतियोगिता में 40युवतियों ने अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी, कथक, मोहिनी अट्टम, ओडिसी और सत्त्रिया नृत्य के जरिए वैष्णव, शैव और प्रकृति के विषय का बेहद खूबसूरत तरीके से प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महुआ शंकर, वानी माधव एवं कविता एस पिल्लई ने विजयी प्रतियोगियों का चयन किया।
इंस्ट्रूूमेंटल म्यूजिक की धूम 
म्यूजिक प्रतियोगिता में पॉंच स्कूलों ने बैंड का प्रदर्शन किया। ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पंजाबी वेशभूषा में सजधज कर शानदार प्रस्तुति दी। भोपाल के बिल्ला बॉंग स्कूल के विद्यार्थियों ने धमाकेदार प्रस्तुति से सभी को रोमांचित कर दिया। संस्कृति द गुरुकुल गुवाहाटी के विद्यार्थियों ने भी बेहतरीन बैंड बजाया। निर्णायक के रूप में योगेश शर्मा, जगत नारायण शर्मा एवं चेतन जोशी मौजूद थे। 
कला का समंदर है ग्वालियर 
भारत विविधता में एकता का देश है। यहां अनेक संस्कृतियां है लेकिन ग्वालियर सदियों से कला का समंदर रहा है। संगीत के क्षेत्र में देश में सबसे पुराना ग्वालियर घराना है। यहां की पावन धरा पर प्रस्तुति देने वाला प्रत्येक कलाकार अपने को धन्य महसूस करता है लेकिन मैं दर्शक होने के बावजूद गीत, संगीत और नृत्य की जुगलबंदी देख अभिभूत हूंॅ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी राजेश डंडौतिया ने कही। संस्था के अध्यक्ष डॉ. केशव पाण्डेय, सचिव दीपक तोमर व ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल की निदेशक श्रीमती किरण भदौरिया ने मुख्यअतिथि का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिंह भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन मनीषा जैन ने किया।  सुरेंद्र कुशवाह, जगदीश गुप्त, रामचरण चिडार, आलोक द्विवेदी, शरद पाराशर, अमर सिंह परिहार एवं मोनू राणा का विशेष योगदान रहा। 
उत्सव में कल एक को 
उद्भव उत्सव के चौथे दिन मंगलवार को जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में प्रातः 10 बजे से और शाम को 5 बजे आदित्य पुरम स्थित ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 
ये रहे विजयी 
सेमी क्लासिकल (12-18 ग्रुप)
अंतरा अग्रवाल, तिथि चौरड़िया, संस्कृति गौतम, यशस्वी वर्मा, सृजन झा, श्रेया दीक्षित, उन्नति सुखदेव एवं उन्नति पंत। 
क्लासिकल (12 )
शृविसिंह, रविस्या जैन, प्रीती लाल
क्लासिकल 18 प्लस 
आयुषी भार्गव, जान्हवी बेदही, अशि भारद्वाज
सेमी क्लासिकल 12-18 
वाणी पाठक, लावन्या सिंह, अविका वनर्जी, मनस्वी शर्मा, वैभवी साहू, विशा गुप्ता, नंदनी सेठी, श्रेया सिंह
सेमी क्लासिकल 18 प्लस 
आयुषी सारस्वत
सेमी क्लासिकल 18 से कम 
रितिका,श्रावी सिंह परिहार, रि़िद्धमा माहेश्वरी

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129