Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका धर्म: पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के तौर पर मनाई गई ईद ए मिलाद उन नबी

रविवार, 9 अक्टूबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। देश के साथ जिले भर में रविवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के तौर पर ईद ए मिलाद उन नबी मनाई गई। इस पर्व को ‘ईद-ए-मिलाद’ अथवा ‘बारावफात’ के नाम से भी मनाया जाता है। आज उनकी याद में जुलूस निकाला गया जो प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस मौके पर और दान व जकात करते हैं। साथ ही अल्लाह की इबादत
की जाती है और घर व मस्जिदों में पवित्र कुरान पढ़ी जाती है, पैगंबर मोहम्मद के संदेशों को पढ़ा जाता है। कहते हैं कि इस दिन कुरान के पाठ से अल्लाह का रहम बरसता है। 
इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, ईद ए मिलाद उन नबी को रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। इस बार 9 अक्टूबर 2022 को ईद ए मिलाद उन नबी का पर्व मनाया जा रहा है। 
 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129