Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: नंदिनी बाल्मिक का महिला हॉकी अकैडमी में हुआ चयन, शिवपुरी में श्रीमंत के प्रयास से हासिल राष्ट्रीय स्तर के सिन्थेटिक हॉकी टर्फ़ पर किया अभ्यास

बुधवार, 19 अक्टूबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया जी के प्रयासो से जिला खेल परिसर शिवपुरी में राष्ट्रीय स्तर का सिन्थेटिक हॉकी टर्फ़ का निर्माण किया गया है। वर्तमान में इस हॉकी खेल मैदान में प्रति दिवस सैकड़ों खिलाड़ी हॉकी खेल खेलने आते है इन्ही खिलाड़ियों में से महिला खिलाड़ी नंदिनी बाल्मिक का चयन म. प्र. राज्य महिला हॉकी अकैडमी ग्वालियर के लिए हो गया है। महिला अकैडमी में अब नंदिनी उच्च कोटि की फेसिलिटी और उत्कृष्ट प्रशिक्षको के सानिध्य में अपने हॉकी खेल प्रदर्शन को बढ़ाएगी। वहाँ इनको प्रशिक्षण के साथ साथ हॉस्टल, खाना, खेल किट, पड़ाईं आदि सब विभाग द्वारा  प्रदान किया जाएगा। पूर्व में भी महिला हॉकी अकैडमी ग्वालियर में जिला खेल परिसर से चयनित दो बालिकाएँ प्रशिक्षण ले रही है जिनमे सोनम राणा और प्रियंका बाल्मिक है। नंदिनी की इस उपलब्धि से उनके प्रशिक्षक आकाश चतुर्वेदी और गीता लखेरा एवं उनके साथी खिलाड़ी बहुत प्रसन्न है। कलेक्टर अक्षय सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल और जिला खेल अधिकारी केके खरे ने नंदिनी, उनके प्रशिक्षको और परिवार को बधाइयाँ दी। शिवपुरी के सभी खेल प्रेमीयो ने भी इस उपलब्धि पर खुशिया ज़ाहिर की है। खेल परिसर में हॉकी फ़ीडर सेंटर् और खेलो इंडिया स्मॉल हॉकी सेंटर संचालित है जिसका लाभ सभी खिलाड़ी उठा रहे हैं। भविष्य में इन सेंटरो के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी जिसमें बालक व बालिकाये अपना प्रदर्शन कर चयनित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर आकर प्रशिक्षक से मिल सकते हैं और प्रैक्टिस चालु कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129