Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: #SPIC_MACAY काश्मीर से कन्याकुमारी साइकिल यात्रा पर निकले डॉ किरण सेठ पद्मश्री का बदरवास में हुआ जोरदार स्वागत

रविवार, 30 अक्टूबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित आईआईटी के सेवानिर्वत प्रोफेसर डॉ किरण सेठ की साइकिल यात्रा का बदरवास नगर में बड़े उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया। भारतीय कला एवं संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से काश्मीर से कन्याकुमारी तक डॉ किरण सेठ द्वारा साइकिल यात्रा की जा रही है जो रविवार सुबह शिवपुरी से बदरवास पहुंची। साइकिल यात्रा का नगर के प्राइवेट स्कूल्स संगठन एवं युवाओं द्वारा धूमधाम से पुरुषोत्तमधाम मंदिर पर स्वागत किया गया तथा बाय पास से डाक बंगला तक बाइक और साइकिलों से भारत माता के जयकारे और वंदे मातरम् के नारों के साथ आगवानी की गई।
डाक बंगला पहुंच कर प्रोफेसर सेठ का सभी ने मल्यार्पण कर स्वागत किया और उसके बाद प्रोफेसर ने सभी को यात्रा के उद्देश्य के बारे में बताया।इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल्स संगठन के संजय झा, राम भारत धाकड़, पंकज चतुर्वेदी, भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता रंजीत दुबे, भाजपा युवा मोर्चा के नव निर्वाचित अध्यक्ष चेतन शर्मा, विद्यार्थी परिषद के शिवम शर्मा, शिक्षक मुकेश शर्मा, देवेंद्र भारती, रामदास ग्वाल, संजीव राठौर, परमाल दांगी एवं युवाओं में पुनीत शर्मा, मयंक शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, चंचल शर्मा, दर्शन केरो, रामू ठाकुर, प्रशांत श्रीवास्तव, ललित शर्मा, बलराम परिहार सहित कई युवा शामिल रहे। आज विश्राम गृह में रात्रि विराम के बाद सोमवार सुबह साइकिल यात्रा गुना के लिए प्रस्थान करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129