Responsive Ad Slot

Latest

latest

राज्य स्तरीय योगा में जिन छात्र छात्राओं ने जीते गोल्ड मेडल उनका हुआ सम्मान

मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। राज्य स्तरीय योगा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का जिला शिक्षा अधिकारी ने सम्मान किया। स्कूल शिक्षा विभाग के परीक्षा प्रभारी श्री राजाबाबू आर्य ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग म.प्र शासन द्वारा आयोजित66वीं राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 21 सितंबर 2022 से 24 सितंबर 2022 तक भोपाल में आयोजित हुआ। कलेक्टर श्री अक्षय  कुमार सिंह के आदेश पालन एवं श्जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय श्रीवास्तव जी  एवं जिला क्रीडा अधिकारी श्री महेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में शिवपुरी से श्री जे  पी. शर्मा योग प्रभारी, श्री मनीष राठौर योग प्रशिक्षक मंगलम योग केंद्र को कोच के रूप में एवं श्रीमती रिजवाना खान मैनेजर के रूप में  छात्र-छात्राओं को लेकर ग्वालियर संभाग का प्रतिनिधित्व किया 
जिसमें  शिवानी धाकड़,  कृपांक्षी परिहार, पूनम वर्मा, दिव्या कुशवाह, कृष्णा पुरोहित, ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए। जबकि  भेषज भार्गव ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में  कृष्ण कुमार राठोर ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया।
इन सभी खिलाड़ियों को   जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय श्रीवास्तव एवं जिला क्रीडा अधिकारी श्री महेंद्र सिंह तोमर ने न केवल बच्चों को बल्कि मनीष राठौर मंगलम में छात्रों को निःशुल्क योगा की क्लास देते हैं  एवं जे पी शर्मा जिला योग प्रभारी को उत्साह वर्धन किया एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।  कार्यक्रम का संचालन अंगद सिंह तोमर बी आर सी सी बदरवास ने किया। जबकि सम्पूर्ण कार्य की व्यवस्था की जिम्मेदारी तनुजा गर्ग , नीता श्रीवास्तव , सविता अग्रवाल, चंद्रकला साहू और रिजवाना खान (शिक्षिकाओं) ने की।
योग को जीवन में उतारने की प्रेरणा के साथ ये सम्मान समारोह संपन्न हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129