शिवपुरी। नवदुर्गा का पावन पर्व चल रहा है। शहर में जगह—जगह विभिन्न सांस्कृतिक व भजनों के कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी क्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महिला मोर्चा द्धारा भजन संध्या का आयोजन मां कैला देवी दरबार शिवपुरी में किया गया जिसमें सभी माताओं और बहनों ने भजन गाए और कन्या पूजन भी किया! अभा ब्राह्मण महासभा की जिलाध्यक्ष शुभ्रा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में आई समस्त मातृशक्ति का मां दुर्गा स्वरूप में तिलक लगाकर सम्मान किया गया! मंदिर पर आयए सभी भक्तजनों को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महिला मोर्चा की ओर से प्रसाद भी वितरण किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें