Responsive Ad Slot

Latest

latest

संत कबीर आश्रम करैरा में संत समागम सत्संग के साथ मनी शरद पूर्णिमा

मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
युगल किशोर शर्मा की रिपोर्ट
करैरा। संत कबीर आश्रम करैरा में संत समागम सत्संग के साथ शरद पूर्णिमा मनाई गई।
अखिल भारतीय कोली समाज करैरा  द्वारा श्री सदगुरू कबीर साहेव आश्रम करैरा पर भव्य सन्त समागम सत्संग, शरद पूर्णिमा  महोत्सव  का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री मनोहर लाल पंत, राज्य मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार के मुख्य आतिथ्य में समन्न हुआ। इसमें विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ललितपुर श्री कैलाश नारायण जी  श्री अजय पटेरिया जी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष .श्री परमानंद जी अमीन कोरी समाज संरक्षक ललितपुर .रहे यह  कार्यक्रम  महंत श्री वालकदास जी साहेव, संत श्री भगवत दास साहेब -बडोनी आश्रम के सानिध्य में हुआ। जिसमें करैरा जन प्रतिनिधि, श्री जसवंत जाटव जी (केबिनेट मंत्री दर्जा), बिधायक करेरा, श्री प्रागीलाल जाटव, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कोली, सरपंच अशोक कुमार, सरपंच (धमधौली)  राघवेंद्र कोली (फूल पुर), सरपंच अंगूरी बाई (जुझाई) ,नगर पंचायत अध्यक्ष श्री रामस्वरूप रावत जी, पार्षद श्री संजय नीखरा जी, पार्षद श्री पृथ्वी यादव जी, पार्षद श्री गणेशी लाल कुशवाह जी साथ ही नगर के गणमान्य नगरिक श्री डीएस रावत जी , सहायक सेनानी आई टी वी पी हरिशंकर कोली, समस्त क्षेत्रीय कोली समाज बंधु उपस्थित रहें। आ भा कोली समाज जिला अध्यक्ष डॉ नारायण सिंह कोली एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा सदगुरू कबीर साहेव के दरबार मे फूल माला अर्पित कर आरती पूजा की गई।
तहसील  अध्यक्ष डॉ देवेंद्र कुमार कोली, रामसेवक पंथ , महिला बिंग्स की अध्यक्ष श्रीमती गीता बाजोरिया , श्रीमती यमनी कोली महामंत्री, सरोज कोली संगठन मंत्री एवं समस्त कार्यकारणी, द्वारा, मंचासीन समस्त अतिथियों का माल्यार्पण, सदगुरू कबीर साहेव का स्मृति चिन्ह,शोल श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया सन्तो द्वारा समाज को, ब्यसन त्याग कर सदगरू के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। चमत्कार पाखण्ड, अंधविस्वास को जीवन से दूर कर, बच्चों को अधिक से अधिक अच्छी शिक्षा, देकर राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प दिया गया, श्री प्रागीलाल जी बिधायक करेरा द्वारा समाज को संबोधित करते हुए, कहा कि, सद्गुरू कबीर साहेव का ज्ञान, जीवन को निर्मल कर देश को जीवन समर्पित करने का मार्ग हैं, मुझे बहुत ही प्रसन्नता है, की सदगुरू के ज्ञान का प्रकाश करेरा में फेल रहा है, उन्होंने आश्रम पर धर्मशाला निर्माण करवाने की घोषणा की।
 श्री जसवंत जाटव जी राज्य मंत्री दर्जा मध्यप्रदेश शासन ने संबोधित कर समाज को सदगुरू आश्रम के लिए शुभकामनाएं, दी। समाज के लिए बोरिंग एवं जो भी सहयोग होगा हम पूरा करेंगे आश्वस्थ किया। नगर पंचायत  अध्यक्ष  श्री रामस्वरूप रावत जी, श्री संजय नीखरा जी समस्त पार्षद जी ने समाज को आश्वस्त किया कि आश्रम के सामने नाले  का निर्माण एवं आवस्यक कार्य करवाये जायेगे,मुख्य अतिथि माननीय मनोहरलाल कोली उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा,समाज को संबोधित कर  एकता के साथ रहने का संकल्प कराया।  आश्राम निर्माण के लिए पांच हजार की राशि तत्काल प्रदान की गई। जिला अध्यक्ष डॉ नारायण सिंह, भू.पू जिलाध्यक्ष राजकुमार शाक्य द्वारा शिवपुरी  जिले में समाज की स्थिति को दर्शाया गया। कबीर साहेव को एक  समाजिक परिवतर्न  महान क्रांतिकारी बताया। उन्होंने करेरा के अध्यक्ष व समस्त कार्यकारणी को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी ओर कहा की समाज मे हर प्रकार के भाई होते हैं, सबको साथ लेके चलना है, कार्य करने वालों की बुराई जितनी होंगी, उसमे ही सफलता माने यह आज की सच्चाई है।जिले में हमारे लोगो के साथ जहां भी दुर्व्यबाहर होता है एकता के साथ संघर्ष करे, हम साथ रहेंगे,यही सदगरू साहेव का शंदेश हैं, मातृ शक्ति की ओर से,श्रीमती -दीपा कोली ने संबोधित करते हुए कहा, माताएं बहिने, को समाज को आगे बढ़ाने में  भागीदारी निभाये, कार्यक्रम के अंत मे तहसील अध्यक्ष डॉ देवेंद्र कुमार कोली द्वारा,समस्त समाज का आभार ब्यक्त किया गया। उन्ही के द्वारा सफल मंच संचालन भी किया गया।  कहा कि समाज के हर वर्ग के दुख सुख में हम साथ खड़े रहेंगे, यही हमारा संकल्प है, भोजन भंडारा भजन संध्या के साथ कार्यकम का समापन हुआ। 
इस आयोजन में संरक्षक बाबूलाल बडोनिया जी, छोटेलाल सूत्रकार, ज्ञानेंद्र वाजोरिया जी, प्रेमनारायण आर्य, प्यारे लाल शेरसे, महामंत्री गोपाल सनौरिया जी, उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश मेहोरिया, परामसुख कोली, कोषाध्यक्ष ब्रजमोहन बडोनिया, श्यामचरण कोहली, हरिशरण भागोरिया, श्री प्रभुदयाल शेरसे, सतीश भगोरिया, हरप्रसाद भगोरिया, रामसेवक पंथ, विवेक भगोरिया सुखराम कोली, संतोष भगोरिया मुन्ना कोली बांसगढ़ बाले आदि सभी समाज भाइयों का  तन मन धन से सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129