Responsive Ad Slot

Latest

latest

Congress President Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बने, 26 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार

बुधवार, 19 अक्टूबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
दिल्ली। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं। खड़गे ने सीधे मुकाबले में शशि थरूर को भारी मतों से हराया। खड़गे को चुनाव में 7 हजार 897 वोट मिले, जबकि शशि थरूर को 1 हजार 72 वोट मिले। जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष चुने जाने पर मल्लिकार्जुन खड़गे को शुभकामनाएं दी हैं। खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आजादी के 75 सालों में कांग्रेस ने इस देश के लोकतंत्र को मजबूत किया और संविधान की रक्षा की। आज लोकतंत्र खतरे में हैं और संविधान पर हमले हो रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने आंतरिक चुनाव लोकतंत्र को मजबूत किया है। शशि थरूर को शुभकामना देता हूं। 
इधर शशि थरूर ने कहा कि मैं  मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर गया और उन्हें उनकी जीत पर बधाई दी। वह एक वरिष्ठ नेता हैं और हमेशा पार्टी का मार्गदर्शन करेंगे। मैं बेहद खुश हूं क्योंकि 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने मुझे वोट दिया। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी का असली गौरव। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129