दीपावली का आगाज 22 अक्तूबर को धनतेरस के साथ होने जा रहा है। धन तेरस त्योहार इस साल 22 व 23 अक्टूबर को मनाया जाना है। अगर आप 22 तारीख को मना रहे हैं धनतेरस तो जानें शुभ मुहूर्त-
धनतेरस शुभ मुहूर्त 2022-
धनतेरस पूजा मुहूर्त 22 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 01 मिनट से रात 08 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। पूजन की अवधि 1 घंटा 16 मिनट की है।
प्रदोष काल - 05:45 पी एम से 08:17 पी एम।
वृषभ काल - 07:01 पी एम से 08:56 पी एम।
धनतेरस पूजा विधि-
1. सबसे पहले चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं।
2. अब गंगाजल छिड़कर भगवान धन्वंतरि, माता महालक्ष्मी और भगवान कुबेर की प्रतिमा या फोटो स्थापित करें।
3. भगवान के सामने देसी घी का दीपक, धूप और अगरबत्ती जलाएं।
4. अब देवी-देवताओं को लाल फूल अर्पित करें।
5. अब आपने इस दिन जिस भी धातु या फिर बर्तन अथवा ज्वेलरी की खरीदारी की है, उसे चौकी पर रखें।
6. लक्ष्मी स्तोत्र, लक्ष्मी चालीसा, लक्ष्मी यंत्र, कुबेर यंत्र और कुबेर स्तोत्र का पाठ करें।
7. धनतेरस की पूजा के दौरान लक्ष्मी माता के मंत्रों का जाप करें और मिठाई का भोग भी लगाएं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें