Shivpuri शिवपुरी। सबसे पहले आप सभी पाठकों को अच्छी और सच्ची खबरें, सबसे पहले, सबसे तेज देने वाले शिवपुरी जिले के अग्रणी पोर्टल mamakadhamaka.com
मामा का धमाका डॉट कॉम परिवार की तरफ से करवा चौथ की ढेर सारी बधाई, शुभकामनाएं। खबरें भेजते रहिए 98262 11550 पर।
आइए अब हम आपको बताते हैं, शिवपुरी की वो कौन सी खास यानि स्पेशल जोड़ियां हैं जिन्होंने अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है और उन्हें आपकी ही तरह चांद के दीदार का इंतजार भी हैं। उनसे आपकी इस खबर के बीच बीच में मुलाकात होती रहेगी।
तब तक आइए देखते हैं Moonrise Time today यानि कब निकलेगा आज चांद
उसके पहले जरा पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में भी जान लीजिए
आज करवा चौथ व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 54 मिनट से शाम 07 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। जैसा कि सभी जानते ही हैं कि आज महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखा है। माना जाता है कि इस व्रत को रखने से पति को लंबी आयु व सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। इस दिन चांद को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोला जाता है।
(पूनम ऐश्वर्य शर्मा कोषालय अधिकारी)
शुभ संयोग 1975 के बाद बना है
इस साल गुरु ग्रह खुद की राशि में है और ये व्रत गुरुवार को ही है इसलिए ये शुभ संयोग 1975 के बाद बना है। आज चंद्रमा अपने ही नक्षत्र में रहेगा। करवा चौथ पर रोहिणी नक्षत्र में मौजूद चंद्रमा की पूजा करना शुभ संयोग है।
करवा चौथ व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 54 मिनट से शाम 07 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। इसी समय करवा चौथ पूजन करना सबसे उत्तम रहेगा।
(दवा व्यवसाई अलका अमन गोयल)
यहां जानें शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना सहित मध्यप्रदेश के किस जिले में चांद कब निकलेगा
शिवपुरी में चांद निकलने का समय - 20:15
ग्वालियर में चांद निकलने का समय - 20:11
जबलपुर में चांद निकलने का समय - 20:10
भोपाल में चांद निकलने का समय - 20:21
इंदौर में चांद निकलने का समय - 20:28 बजे
दतिया में चांद निकलने का समय - 20:11
भिण्ड में चांद निकलने का समय - 20:05 बजे
मुरैना में चांद निकलने का समय - 20:11 बजे
(व्यवसाई सर्वेश प्रिया अरोरा)
जानिए चांद निकलने पर क्या करें
- चंद्रमा पूजा के लिए थाली में छलनी, अर्ध्य के लिए करवे में जल, व्रत खोलने के लिए पानी और मिठाई होनी चाहिए।
(डॉ ऋतु गिरीश चतुर्वेदी , नेत्र विशेषज्ञ)
- पति को तिलक लगाकर पैर छुएं। मिठाई खिलाएं। उनके हाथों से पानी पिएं।
- थाली में रखी सुहाग की सामग्री सास या घर की बुजुर्ग को दे दें। उन्हें प्रणाम करते हुए करवा भेंट करें और आशीर्वाद लें।
(प्रियंका विनय शर्मा, पेट्रोल पंप व्यवसाई)
करवा चौथ मनाने का सही तरीका, जानें
पहली बार कर रही है करवा चौथ तो इस आसान तरीके से करें पूजा, नहीं होगी कोई गलती
अगर आप करवा चौथ पहली बार कर रही है तो इस त्यौहार को करने का सही तरीका जान लें। सूर्योदय से पहले सरगी खाएं। व्रती महिला को करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पहले ही सरगी खा लेना चाहिए। सरगी ग्रहण करने से पहले स्नान आदि कर साफ कपड़े पहनें और फिर सास के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है। सरगी में कुछ भी आप अपनी पसंद का मीठा खा सकती हैं लेकिन इसे सुबह बिना नहाए खाया जाता है। एक बार सरगी खाने के बाद न पानी पी सकते हैं और न ही कुछ खा सकते हैं।
(व्यवसाई सुबोध नीलम अरोरा, ईस्टर्न हाइट)
करवा चौथ पर माता पार्वती, भगवान शिव, गणेश जी के साथ करवा माता की पूजा की जाती है। इसके लिए आपको करवा माता का चित्र लगाना होता है। करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा की पूजा की जाती है। दोपहर को करवा लाकर भोग लगाने के लिए मिठाई, हलवा, पूड़ी आदि बनाकर करवा चौथ की कथा सुनी जाती है।
(रवजीत हेमंत ओझा, सीनियर लीडर बीजेपी)
रात्रि में चंद्रमा की होती है पूजा
इस व्रत में चांद के दर्शनों का विशेष महत्व होता है। रात में चांद के दर्शनों के बाद ही व्रत पूरा माना जाता है। रात्रि में चंद्रमा के दिखने पर ही अर्घ्य प्रदान करें। इसके साथ ही, गणेश जी और चतुर्थी माता को भी अर्घ्य देना चाहिए। पूरे दिन आपको भूखे रहना होता है। कोशिश करें की सरगी आप अच्छे तरीके से खाएं ताकि पूरे दिन आपको बिलकुल भी भूख न लगें।
(व्यवसाई गगन निधि अरोरा)
पति खोलते है उपवास
जैसे ही चांद दिखाई देता है, तो पत्नियां छलनी में चांद को देख उसे अर्घ्य देकर पूजा करने के बाद अपने पति के पांव छूती हैं तथा चन्द्रमा को चढ़ाए गए प्रसाद को पूरे परिवार में बांट देती हैं। करवा चौथ पर आपके पति ही आपका उपवास पानी पीलाकर तोड़ते हैं। इसके बाद ही आपका ये त्यौहार समाप्त होता हैं।
(अपूर्वा शुभम गोयल)
करवा चौथ व्रत से मजबूत होता है पति-पत्नी का रिश्ता
‘करवा चौथ’ व्रत से पति-पत्नी के मध्य जहां विश्वास, प्रेम व श्रद्धा की डोर मजबूत होती है, वहीं समर्पण की भावना को भी बल मिलता है। इस दिन आपसी मनमुटाव दूर होता है व एक नए संकल्प के साथ जीने का प्रण स्त्री-पुरुष एक साथ लेते हैं।
(दीपिका समीर सक्सेना, ओसियन कंप्यूटर)
इस करवा चौथ पर किस राशि के लिए क्या खास
मेष राशि : आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ वार्तालाप करते समय अपने बोलने के तरीके को नियंत्रण में रखने से आपसी समझ में वृद्धि होगी। आपका रूखापन आपके आसपास के लोगों के साथ आपके व्यवहार को प्रभावित कर सकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए आज कुछ मनपसंद वस्तु खरीद सकते हैं | किसी भी महत्वपूर्ण घरेलु निर्णय को धैर्य के साथ लेने की सलाह दी जाती है। (कुसुम गिर्राज ओझा, बिल्डर्स)
वृषभ राशि : आज आप मानसिक रूप से तनाव और नकारात्मकता महसूस कर सकते हैं। आपकी पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जो आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। अधीरता और जल्दबाजी के कारण आप कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले दो बार सोचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ किसी भी बिंदु पर निरर्थक संवाद किसी विवाद का कारण बन सकता है। (नीतू नवीन मलिक, ओसियन कंप्यूटर)
मिथुन राशि : आज आपको मन में शांति महसूस होगी। आपके जीवनसाथी द्वारा आपके कार्यों में मदद भी मिलने की सम्भावना होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ व्यवसाय में कुछ पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिससे आपके व्यवसाय में तरलता बढ़ सकती है। आपकी कमाई आपके वित्तीय स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद ले सकते हैं, जिससे पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बढ़ सकता है। प्रेमी युगल विवाह करने का निर्णय ले सकते हैं।
(पूनम अमित गुप्ता, गुप्ता टाइल्स ऑनर)
कर्क राशि : आज आप मानसिक रूप से बहुत प्रसन्नता को महसूस करेंगे। आपके जीवनसाथी के साथ किसी मनपसंद स्थान पर जाने की सम्भावना होगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा आपके कार्य की सराहना होगी , घर के बुजुर्ग आपसे प्रसन्न होने, विवाहित दम्पत्ति परिवार में नवशिशु के आगमन की शुभ सुचना सुना सकते हैं। घर में कुछ बड़ी जिम्मेवारिया भी मिलने की उम्मीद हैं।
(नीलू विपिन शुक्ला, संपादक धमाका)
सिंह राशि : आज आप पर शुभ ग्रहों की कृपा रहेगी, जो आपको मानसिक रूप से प्रसन्न कर सकती है। पिछले हफ्ते से चली आ रही नकारात्मकता अब खत्म होने की सम्भावना होगी।आपके घर के बुजुर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपने घर पर अच्छा भोजन बनाएंगे। आपके परिवारजन आपके कुछ निर्णयों में आपके साथ होंगे। व्यर्थ के खर्चो में कमी आएगी , जिससे आपके घर के वित्तीय स्थिति में सकारात्मक वृद्धि होगी।
सिंह राशि : आज आप पर शुभ ग्रहों की कृपा रहेगी , जो आपको मानसिक रूप से प्रसन्न कर सकती है। पिछले हफ्ते से चली आ रही नकारात्मकता अब खत्म होने की सम्भावना होगी। आपके घर के बुजुर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपने घर पर अच्छा भोजन बना सकते हैं। आपके परिवारजन आपके कुछ निर्णयों में आपके साथ होंगे। व्यर्थ के खर्चो में कमी आएगी, जिससे आपके घर के वित्तीय स्थिति में सकारात्मक वृद्धि होगी।
कन्या राशि : आज आप शारीरिक रूप से सुस्त और मानसिक रूप से अशांत महसूस कर सकते हैं, आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आपके जीवनसाथी के साथ कुछ विवाद भी हो सकते है। आपको अपने जीवनसाथी के साथ किसी भी तर्क वितर्क से बचने की सलाह दी जाती है। आपको किसी भी नए निवेश को कुछ दिनों के लिए टालने की भी सलाह है।
तुला राशि : आज आप पर शुभ ग्रहों की कृपा रहेगी, आप घरेलु मोर्चे पर त्वरित निर्णय लेने में सक्षम हो सकते हैं। आप आज अपने घर में मेहमानों का स्वागत भी कर सकते हैं। आपको व्यापार के मामले में नए अवसर मिलने की उम्मीद हो सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। आपको अपने जीवनसाथी की मदद से कोई नया इनोवेशन शुरू करने की संभावना होगी, जिससे निकट भविष्य में आपके व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है।
वृश्चिक राशि :आज आप पर शुभ ग्रहों की कृपा रहेगी, आप अपने घर में सभी लोगों से सामजस्य बैठाने में सक्षम होंगे। आपके पुराने निवेश आपको लाभ का भुगतान कर सकते है। पुरानी सामाजिक समस्याएं अब सुलझेंगी, जिससे आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल भी रहेगा। आपके जीवनसाथी के द्वारा आप एक मनपसंद वस्तु उपहार में मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद ले सकते हैं, जिससे पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बढ़ सकता है।
धनु राशि : आज आप पर शुभ ग्रहों की कृपा रहेगी। आप अपने आत्मविश्वास को साथ में लेते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम हो सकते हैं। आपके द्वारा परिवार और मित्रों के लिए धन खर्च करने की संभावना हो सकती है। प्रेमी युगल अपने खुशी के पलों का आनंद ले सकते हैं। आपके घर के बुजुर्गों से आपके सम्बन्ध अच्छे होंगे , जिससे घर परिवार में एक शुभ वातावरण रहेगा।
मकर राशि : आज आपको सुस्ती का अहसास हो सकता है। आप अपने कार्य का आनंद में समस्या महसूस करेंगे। आप रूखेपन अहंकार के शिकार हो सकते हैं। यह रुखापा आपके पेशेवर और घरेलू जीवन दोनों को प्रभावित कर सकता है। आप आंतरिक रूप से आत्मविश्वास की कमी महसूस कर सकते हैं, जो आपको अपने कार्य में कुछ रचनात्मक करने से रोक सकता है।
कुंभ राशि : आज के दिन,आपको आपकी मेहनत का सही परिणाम मिलने में समस्या होगी। आपको अपनी स्पष्टवादिता पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपकी स्पष्टवादिता आपके आसपास के लोगों को प्रभावित कर सकती है। आप अपने घर में कुछ व्यर्थ की वस्तुओ को लेकर आ सकते है , जिससे परिवार में विवाद हो सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को धैर्य के साथ लेने की सलाह दी जाती है।
मीन राशि :आज आपके ग्रहों की चाल आपको सकरात्मक परिणाम देगी। आप अपने कार्यों में त्वरित निर्णय ले सकते हैं, जिससे दैनिक जीवन में लाभ मिल सकता है, आप अपने परिवारजनों और मित्रों की मदद से कुछ कठिन निर्णय ले सकते हैं, परिवारजनों और मित्रों का सहयोग आपको आसानी से सफलता दिलवाने में सक्षम होगा। भाई-बहनों के बीच संपत्ति संबंधी विवाद सुलझने की संभावना है। आप अपने परिवारजनों के साथ कुछ छोटी यात्राओं की भी उम्मीद कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें