Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका बड़ी खबर: Mulayam Singh Yadav Death: तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का निधन

सोमवार, 10 अक्टूबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
उत्तरप्रदेश। Mulayam Singh Yadav Death: तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह 10 बजे निधन हो गया। जिंदगी से जंग लड़ रहे नेताजी आखिर हार गए। आपने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे और आईसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। मुलायम सिंह के निधन की जानकारी उनके बेटे अखिलेश यादव ने दी। उन्होंने कहा कि मेरे आदरणीय पिताजी और सबके नेताजी नहीं रहे। आपकी तबीयत बीते कई दिनों से गंभीर बनी हुई थी दवाओं का असर नहीं हो रहा था, सांस लेने में परेशानी हो रही थी और उनकी किडनी भी सामान्य तरीके से काम नहीं कर रही थी। तबीयत बिगड़ने पर उनके ऑक्सीजन के लेवल को बढ़ाया गया था और वेंटिलेटर पर वह लगातार डॉक्टरों की टीम की निगरानी में थे। रविवार दोपहर को जब मुलायम का 7वां हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया था। तब भी मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की हालत नाजुक थी। वह लाइफ सेविंग्स ड्रग्स पर थे और ICU में वेंटिलेटर पर थे।
पीएम मोदी ने तस्वीरें साझा कर लिखाउनके विचार जानने को हमेशा तत्पर रहता था 
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ अपनी कई तस्वीरें पोस्ट कीं। लिखा- मुलायम जमीन से जुड़े नेता थे, जो लोगों की मुश्किलों को समझते थे। उन्होंने अपनी जिंदगी लोकनायक जयप्रकाश और डॉ. लोहिया के विचारों के लिए समर्पित कर दी। इमरजेंसी के दौरान वे लोकतंत्र के अहम सैनिक थे। रक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने सशक्त भारत के लिए काम किया। जब मैं मुख्यमंत्री था, तब मेरी कई बार मुलायम सिंह यादव जी से बातचीत हुई। हमारा करीबी जुड़ाव चलता रहा और मैं हमेशा ही उनके विचार जानने के लिए तत्पर रहता था। मुलायमजी के निधन से मुझे दुख है। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाए हैं। ओम शांति..
केंद्रीय मंत्री द ग्रेट श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जताया शोक
देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के सरंक्षक, श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन से मन व्यथित है। उन्हें भगवान अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों, अनुयायियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को इस अपूरणीय क्षति से उबरने की शक्ति दें।
सैफई में किसान के घर लिया जन्म
मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का जन्म 22 नवंबर 1939 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उस समय देश में ब्रिटिश शासन था और उत्तर प्रदेश को संयुक्त प्रांत या यूनाइटेड प्रॉविन्सेज के नाम से जाना जाता था। उनके पिता का नाम सुघर सिंह यादव और मां का नाम मूर्ति देवी था। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के पास राजनीति शास्त्र में तीन डिग्रियां थीं जिनमें इटावा के कर्म क्षेत्र पोस्ट ग्रैजुएट कॉलेज से ली गई बीए की डिग्री, शिकोहाबाद के एके कॉलेज से बीटी की डिग्री और आगरा यूनिवर्सिटी के भीम राव अंबेडकर कॉलेज से एमए की डिग्री शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129