शिवपुरी। गीता जयंती के उपलक्ष्य में गीता ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 4 दिसम्बर रविवार को कौशल विकास केंद्र, हवाई पट्टी के सामने, चौधरी ऑटोमोबाइल्स झांसी रोड, शिवपुरी पर सुबह 11 बजे से 3 बजे तक होने जा रही हैं। घर घर गीता ज्ञान के उद्देश्य को लेकर संस्कृत के विद्वान डा. श्री ओमप्रकाश नीखरा जी (पूर्व व्याख्याता एवं साहित्यकार) के संयोजकत्व में किया जा रहा है, जिसमें हमारे शिवपुरी के समस्त समाजो के छात्र,छात्राए एवं परिवारजन भाग ले सकते हैं।
कार्यक्रम विवरण निम्नानुसार है
प्रतियोगिता दो वर्गो मे आयोजित होगी।
कनिष्ठ वर्ग ःकनिष्ठ वर्ग कक्षा 6 से 12 तक
वरिष्ठ वर्ग_स्नातक से उच्च शिक्षा,व्यवसायी भी शामिल हो सकते।
1.गीता श्लोक पाठ प्रतियोगिता_
पाठ्यक्रम~गीता का 12 वां अध्याय"भक्तियोग"(20 श्लोक) एवं गीता का 15 वा अध्याय"पुरुषोत्तम योग"(20 श्लोक)
इन दोनों अध्यायों में से कोई भी 11 श्लोक का पाठ करना जरूरी है।
2.गीता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (QUIZ)
गीता के प्रथम अध्याय एवं द्वितीय अध्याय में से प्रश्न पूछे जायेंगे।
3.गीता चित्रांकन प्रतियोगिता
(a) श्री कृष्ण जी का रथ वाला चित्र.
(b) श्री कृष्ण जी का गीता उपदेश वाला चित्र.
(c) भीष्म पितामह का शर शैया पर लेटे वाला चित्र.।
कलर पेंसिल साथ लाना है।
(d) भगवान श्री कृष्ण का शंख बजाते हुए चित्र।
4.गीता भाषण प्रतियोगिता
पाठ्यक्रम~गीता से जीवन प्रबन्धन पर भाषण
या
गीता में योग का स्वरुप
या
गीता में कर्म योग
तीनों में से किसी एक विषय में 3 से 5 मिनिट बोलना
20/11/2022 से प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक प्रतियोगिता से संबंधित अध्ययन डॉ ओमप्रकाश जी नीखरा द्वारा कराया जायेगा।
स्थान- श्री सुनील चौधरी जी का मकान डॉ मोघे वाली गली महल रोड शिवपुरी
पंजीयन स्थल- (1) श्री बांके बिहारी प्रॉपर्टी डीलर शंकर कॉलोनी राजेन्द्र सेठ
2.चौधरी ऑटोमोबाइल्स झांसी रोड शिवपुरी
किसी भी स्थान पर जाकर दस रूपए जमा कर अपना पंजीयन कराकर अध्ययन हेतु गीता जी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रतियोगिता स्थल- कौशल विकास केंद्र, हवाई पट्टी के सामने, चौधरी ऑटोमोबाइल्स झांसी रोड, शिवपुरी।
समय- 11 बजे से 3 बजे तक
दिनांक - 4 दिसम्बर 2022 रविवार
प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम संयोजक- श्री डा.ओमप्रकाश जी नीखरा (पूर्व व्याख्याता एवं साहित्यकार) 9009592126
कार्यक्रम प्रायोजक- श्री जयप्रकाश जी चौधरी (पूर्व अध्यक्ष गहोई समाज शिवपुरी) 9425436938
राजेन्द्र सेठ (अध्यक्ष श्री गहोई वैश्य समाज समिति शिवपुरी) 9827271066

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें