शिवपुरी। हैप्पी डेज विद्यालय की मान्यता है कि बच्चों की अभिव्यक्ति के अनेक माध्यम होते है इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष हैप्पीडेज प्रांगण में एम.पी. बोर्ड व सी.बी.एस.ई. द्वारा तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। दिनांक 16.11.2022 को एम.पी. बोर्ड द्वारा सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु के 10 अवतारों को दर्शाया गया।
18.11.2022 को किण्डर गार्डन व प्राइमरी के लगभग 500 बच्चे भाग लेंगे, जिसमें बच्चें फॉक डांस, जिराफ्स कांट डांस, सिण्ड्रेला व द गिफ्ट ऑफ वाइस पर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे।दिनांक 20.11.2022 को मिडिल व सीनियर छात्रों द्वारा महाकाव्य रामायण का मंचन किया जाएगा जिसमें मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के सम्पूर्ण जीवन चरित्र को दर्शाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य, बच्चों को अपने देश की संस्कृति से जोड़ना एवं संस्कारवान बनाना है जिससे बच्चे भगवान राम के आदर्शों को जान व समझ सकें व अपने जीवन में उतार सकें।
इस उत्सव की मुख्य अतिथि श्रीमती नील जरियल शर्मा (राष्ट्रीय कथाकार) श्री राजेश चंदेल (एस.पी. शिवपुरी) व श्रीमती नेह यादव (अध्यक्ष, जिला पंचायत शिवपुरी) व श्री एम. एम. चतरथ होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें