Responsive Ad Slot

Latest

latest

जिला उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी के छात्र एवं छात्राओं ने भोपाल में योगा, वेटलिफ्टिंग एवम हॉकी में गोल्ड और ब्रॉज मेडल अपने नाम किए

शनिवार, 12 नवंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी के छात्र एवं छात्राओं ने भोपाल में आयोजित योगा, वेटलिफ्टिंग एवम हॉकी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रॉज मेडल अपने नाम किए। प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई देते हुए कहा की सभी विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय तथा जिले का नाम रोशन किया। इसके अंतर्गत संस्था के नोमान खान, अनुष्का धाकड़ कृष्ण कुमार ने राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में ट्रॉफी और मेडल लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। यश नामदेव और नाजिया खान ने वेटलिफ्टिंग में बाजी मारी। जिसमें नाजिया खान को गोल्ड और यश नामदेव को ब्रोंज मेडल मिला है। इसी तरह अल्फिया अंसारी को हॉकी में मेडल मिला है।
बता दें की जिला उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र नोमान खान ने प्रदेश में योग के क्षेत्र में सभी विधाओं में गोल्ड मेडल प्राप्त किया और प्रदेश स्तर पर मिस्टर योगा का खिताब अपने नाम किया।  प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव के साथ समस्त स्टाफ ने छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129