Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: कथक नृत्यांगना दामिनी बिष्ट ने दी स्कूल में प्रस्तुति, बच्चों को दिया प्रशिक्षण

शुक्रवार, 25 नवंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। मदर टेरेसा पब्लिक हाई स्कूल में प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना दामिनी बिष्ट द्वारा कत्थक की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
स्पीक मैक संस्था द्वारा निशुल्क छह दिवसीय कार्यशाला हैप्पी डेज स्कूल में संचालक गीता दीवान के सहयोग से आयोजित हुई। इसी क्रम में आज मदर टेरेसा पब्लिक हाई स्कूल में कथक कलाकार दामिनी बिष्ट द्वारा छात्र-छात्राओं को  प्रशिक्षण दिया गया। श्री गणेश वंदना द्वारा प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। गणेश वंदना में  कलाकार बिष्ट द्वारा एक-एक शब्द का अर्थ बड़े सुंदर रूप में प्रस्तुत किया गया। साथ ही भारतीय शास्त्र में कुल आठ नृत्य होते हैं यह भी बताया गया। जैसे कत्थक, भरतनाट्यम, कत्थाकली, मणिपुरी, ओडिसी, कुचीपुड़ी, सत्रीया, मोहिनीअट्टम, बड़े सुंदर रूप में कत्थक के बेसिक स्टेप्स के बारे में समझाया गया। साथ ही भगवान कृष्ण की मुद्राओं की जानकारी नृत्य के माध्यम से दी। कत्थक में मटकी कैसे पकड़ना है। बांसुरी कैसे बजाना है। प्रत्येक स्टेप को बहुत सुंदर ढंग से बताया। साथ ही बच्चों के साथ कथक के स्टेप्स किये और हर एक  स्टेप्स बच्चों को बताया इसमें भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए कथक की प्रस्तुति दी। इस दौरान स्कूल के संचालक गजेंद्र शिवहरे, प्राचार्य मीनाक्षी शिवहरे व समस्त टीचिंग स्टाफ साथ रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129