Responsive Ad Slot

Latest

latest

शिवपुरी के साहित्यकारों की यात्रा 1 जनवरी को

शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के द्वारा सम्पूर्ण मध्यभारत प्रान्त में की जा रही सामरिक महत्व के यात्रा वृतांत आयोजन की कड़ी में शिवपुरी के अति महत्व के स्थानों की यात्रा साहित्यकार 1 जनवरी को करने जा रहे है,यात्रा के आलेख प्रांतीय पत्रिका में तदुपरांत भेजे जाएँगे।अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांत महामंत्री आशुतोष शर्मा,प्रान्त मीडिया प्रभारी जयपाल जाट व जिलाध्यक्ष प्रदीप अवस्थी ने बताया कि शिवपुरी जिले के सामरिक महत्व के स्थान कोलारस कल्प वृक्ष, लेवा,राई,लुकवासा में कपिल मुनि आश्रम केलधार, तक्षशिला व नालंदा के समान विश्वविद्यालय अर्निप्रद रन्नौद की यात्रा शिवपुरी के साहित्यकार करने जा रहे है।शिवपुरी के वरिष्ठ साहित्यकार व विशेषज्ञ डॉ लखनलाल खरे, वरिष्ठ लेखक प्रमोद भार्गव,डॉ एच पी जैन,डॉ महेंद्र अग्रवाल,मुकेश अनुरागी,डॉ योगेंद शुक्ल ,ब्रजेश तोमर आदि इस यात्रा में सहभागी होंगे,यात्रा से जुड़े आलेख प्रांतीय स्तर पर निकलने वाली पत्रिका में भेजे जायेंगे।इस यात्रा का मूल उद्देश्य अपने क्षेत्र की जानकारी इतिहास से परिचय प्राप्त करना है।अपनी गौरवशाली सम्रद्ध विरासत से जुड़ना है व भावी पीढ़ी के सम्मुख उसे प्रस्तुत करना है।अपनी जड़ों से जुड़े रहना है।1 जनवरी 2023 शिवपुरी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रातः 9 बजे मुख्य चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर से उक्त यात्रा प्रारम्भ की जायेगी।जो कोलारस व रन्नौद के महत्वपूर्ण इन स्थानों पर जाएगी।तत्पश्चात आलेख कविता कहानी निबंध रूप में यात्रा वृतान्त संग्रहित किये जायेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129