Responsive Ad Slot

Latest

latest

भारतीय किसान संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन 30 को, चुनाव के बाद निकाली जाएगी सशक्त संगठन वाहन रैली

गुरुवार, 29 दिसंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। किसानों के हित में कार्यरत संगठन भारतीय किसान संघ के द्वारा सशक्त संघठन निर्माण को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन आज 30 दिसम्बर को स्थानीय शिवम् पैराडाईज छत्री रोड़ पर दोप.12 बजे से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में निर्वाचन प्रक्रिया सहित सशक्त संगठन को लेकर चार पहिया वाहन रैली निकाली जाएगी। भारतीय किसान संघ के द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से संगठन निर्वाचन, कार्यकर्ता सम्मेलन, फोरलेन रैली के इस आयोजन में मुख्य रूप से भारतीय किसान संघ से प्रांत संगठन मंत्री मनीष शर्मा, प्रांत महामंत्री पवन शर्मा(भाटी), संभागीय अध्यक्ष कल्याण सिंह यादव शामिल रहेंगें। कार्यक्रम में निर्वाचन उपरांत चार पहिया वाहन रैली निकाली जाएगी जो शहर के मुख्य मार्ग पुराना बस स्टैण्ड से होकर माधवचौक, कोर्ट रोड़, अस्पताल चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट से होकर पुन: राजेश्वरी रोड़ गुरूद्वारा चौक होकर होटल शिवम् पैराडाईज पहुंचेगी जहां संगठन के पदाधिकारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से शामिल होने का आग्रह किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129