Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका ग्रेट: पूर्व सिविल सर्जन एवम वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ पीके खरे हुए सेवा निवृत, दी भावभीनी विदाई

शनिवार, 31 दिसंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला अस्पताल के पूर्व सिविल सर्जन डॉ पीके खरे शनिवार को सेवा निवृत हुए। उन्हें जिला अस्पताल के स्टाफ साथियों ने पुष्पहार पहनाकर विदाई दी। जिला चिकित्सालय शिवपुरी में बतौर वरिष्ठ शल्य चिकित्सक डॉ पीके खरे को सेवानिवृत होने पर सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने पूरे उल्लास के साथ उनका  स्वागत, सम्मान किया और उनके साथ बिताए दिनों और संस्मरणों की सुखद यादों को दोहराया। बता दें की डॉ खरे न सिर्फ एक सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर हैं बल्कि गायत्री परिवार के साथ जुड़कर बीते कई सालों से जन मानस की सेवा करते आ रहे हैं। 
एक्युप्रेशर पार्क का कराया निर्माण
यूं तो गायत्री परिवार से नगर के अनेक लोग जुड़े हुए हैं लेकिन डॉक्टर पीके खरे ने नगर के न्यू ब्लॉक स्थित एक्युप्रेशर पार्क का निर्माण करवाया था। जिसमे खुद सेवाए देते हैं। और अब तक अनेक स्वास्थ्य शिविर इस पार्क में आयोजित होते रहे हैं। कुल मिलाकर शिवपुरी जिले के हजारों लोग उनके हाथों स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते रहे हैं। जो उनके जीवन की नई पारी में उनका हृदय से स्वागत करते हैं। धमाका संपादक विपिन शुक्ला, नेत्र सहायक हरिओम श्रीवास्तव आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129