शिवपुरी। शिवपुरी शहर की शगुन वाटिका ए बी रोड कमलागंज में गोयल परिवार की ओर से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है कथा का आयोजन 23 दिसंबर शुक्रवार से 29 दिसंबर गुरुवार तक किया जाएगा। यज्ञ पूर्णाहुति 30 दिसंबर शुक्रवार को किया जाएगा कथावाचक संत शिरोमणि राष्ट्रीय कथा व्यास श्री अरविंद जी महाराज के मुखारविंद से इस कथा का आनंद समस्त शहरवासी ले सकते हैं कथा का आयोजन करने वाले शिशिर गोयल निखिल गोयल अखिल गोयल और समस्त गोयल परिवार की ओर से इस भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है 23 दिसंबर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा एवं गणेश पूजन कर कथा प्रारंभ की गई दिनाक 24 को कथा में व्यास नारद संवाद कुंती भीष्म स्तुति परीक्षित जन्म सुखदेव आगमन विदुर संवाद सुनने को मिला।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें