
धमाका ग्रेट: सेवा भारती के नवीन अध्यक्ष बने चंद्रमोहन नागपाल, सचिव बने पंकज गर्ग एवम कोषाध्यक्ष आनंद बंसल
शिवपुरी। सेवा भारती की 25 दिसंबर रविवार को बैठक आहूत की गई। जिसमें अध्यक्ष श्री चंद्रमोहन जी नागपाल मंगल मसाला गली को चुना गया। जबकि सचिव श्री पंकज गर्ग प्रगति बाजार एवम कोषाध्यक्ष श्री आनंद बंसल कृष्ण पुरम कॉलोनी को चुना गया। जबकि शेष कार्यकारिणी का गठन बाद में किया जावेगा। सेवा भारती के अध्यक्ष यशवंत खंडेलवाल एवम सचिव शैलेश विरमानी की ओर से सेवा भारती शिवपुरी की वार्षिक साधारण सभा की बैठक आहूत की गई थी। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की जानी थी। एजेंडे के अनुसार बैठक में वर्ष 2022 में सम्पन्न हुई गतिविधियो की जानकारी, वर्ष 2022 ( नवम्बर 22 ) तक का आय व्यय पत्रक, वर्ष 2023 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन एवम अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा होनी थी। उसी दौरान नए पदाधिकारियों का चयन सर्वानुमति से किया गया।

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें