Responsive Ad Slot

Latest

latest

"धूमधाम से मना कांग्रेस का स्थापना दिवस"

गुरुवार, 29 दिसंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस और कांग्रेस सेवादल का स्थापना दिवस आज सयुक्त रूप से कांग्रेस सेवादल कार्यालय पर धूमधाम से जिला कांग्रेस द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस जन का सम्मान सेवादल
अध्यक्ष हरीश खटीक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अपने प्रेरक उद्बोधन में जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा ने कांग्रेस की स्थापना और देश की आजादी से लेकर देश के नव निर्माण में दिए गएयोगदान पर प्रकाश डाला। श्री प्रकाश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का गौरव शाली अतीत है राष्ट्रपिता ने अंग्रेजो भारत छोड़ो का आव्हान किया था और सारा देश उनके आव्हान पर एकजुट होकर अंग्रेजो पर टूट पड़ा था और आजादी मिली आज श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में सारा देश भारत जोड़ो नफरत छोड़ो मैं अपना योगदान दे रहा है। व्यापक जन समर्थन से भारत जोड़ो यात्रा कामयावी की और अग्रसर है जनवरी 23 से कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा भी जन समर्थन से कामयाव होगी श्री शर्मा ने समस्त कांग्रेस जन से एकजुट होकर मिशन 2023 के लिए कार्य पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से करने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129