Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका सरोकार: कांग्रेस ने किया हड़ताली कर्मचारियों का समर्थन

बुधवार, 28 दिसंबर 2022

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी 28 दिसम्बर 22। पिछले 14 दिन से हड़तालरत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का समर्थन करने के लिए आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक गणेश गौतम, प्रदेश प्रतिनिधि रामकुमार शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन प्रतिनिधि और कार्यकर्ता माधव चौक चौराहे पर पहुंचे। वहां एक सभा का भी आयोजन किया गया। सभा में पधारे हुए कांग्रेसियों का अभिनंदन विवेक पचौरी, शेर सिंह रावत, यशपाल दांगी ,सुखविंद्र मिश्रा द्वारा किया गया उसके उपरांत सभा में कर्मचारियों की ओर से अखिलेश शर्मा ने हड़ताल से जुड़े हुए बिंदुओं पर प्रकाश डाला और कहा कि शिवपुरी जिले की चरमराई हुई स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कांग्रेस को आगे आना चाहिए। जन समुदाय को संबोधित करते हुए कांग्रेश जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार ने संविदा कर्मचारियों के साथ छल किया है सरकार के मुखिया को अपने संकल्प पूरा करना चाहिए कर्मचारियों को नियमित करने का काम सरकार के मुखिया आमजन के धन से ही करेंगे तो ऐसे में उन्हें क्या आपत्ति है यह समझ से परे है। कांग्रेसी ला अध्यक्ष ने उपस्थित जनसमुदाय को या भरोसा दिलाया कि यदि मध्य प्रदेश की वर्तमान सरकार संविदा कर्मचारियों को नियमित नहीं करती तो आने वाली कांग्रेस की सरकार संविदा कर्मचारियों को सबसे पहले नियमित करने का कार्य करेगी।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री गणेश गौतम ने कहा कि भरोसा रखें अपनी मांग पर अड़े रहे इस सरकार को झुकना होगा और यदि सरकार नहीं झुकी तो सरकार को हटाना होगा यह आम जन की आवाज है यह संविदा कर्मचारियों की आवाज है यह आवाज उन लोगों की है जिसे कोरोना के रूप में मध्य प्रदेश सरकार ने सम्मानित किया है सभा का संचालन श्री सुनील जैन ने किया तथा आभार प्रदर्शन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विवेक पचौरी द्वारा किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129